ऐसी पड़ रही ठंड की सरकार ने ही कर दिए बंद

Ñews face

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ठंड और शीत लहर को देखते हुए झारखंड सरकार ने खुद ही संज्ञान लेते हुए 12 वीं तक की कक्षा को 8 जनवरी 2026 तक बंद कर दिया है।

झारखंड के सभी जिलों में कड़ाके की ठंड पर रही है। लोगों का ठंड से जीवन अस्त व्यस्त हो गया है। जरूरत पड़ने पर ही लोग घर से बाहर निकल रहे हैं। सबसे ज्यादा गंभीर स्थिति बुजुर्गों और बच्चों की है।

शीतलहर की गंभीर स्थिति को देखते हुए झारखंड सरकार ने खुद ही संज्ञान लिया है। झारखंड सरकार के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने कार्यालय आदेश जारी करते हुए राज्य के सभी सरकारी स्कूल, निजी स्कूल, गैर सरकारी सहायता प्राप्त, सभी तरह के स्कूलों में शिक्षण कार्य को 8 जनवरी 2026 तक के लिए बंद कर दिया है।

हालांकि इस अवधि में किसी विद्यालय में प्री-बोर्ड परीक्षा चल रहा है, तो संबंधित सक्षम प्राधिकारी अपने विवेकाधिकार के तहत स्कूलों में परीक्षा संचालन को लेकर निर्णय ले सकेंगे। सरकार ठंड को लेकर स्वास्थ्य पर परते गंभीर स्थिति को देखते हुए यह निर्णय लिया है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें