पूर्व बीजेपी विधायक कथावाचकों पर बोले विवादास्पद बोल..कहा “जूतों की माला पहनाकर घुमाओ”

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

खबर मध्यप्रदेश की है लेकिन इस खबर से पूरे भारत के लोगों की आस्था और भावनाएं आहत हुई है। भोपाल में पूर्व बीजेपी विधायक जो अब बीजेपी में नहीं हैं, हिन्दू कथावाचकों पर अपशब्दों का बौछार किया है। पूर्व विधायक ने भाषण देते देते सारी हदे पार कर दी और रामभद्राचार्य, अनिरुद्धाचार्य जैसे कथावाचक पर अपशब्दो की झड़ी लगा दी।

दरअसल भोपाल में रविवार को अनुसूचित जन जाति और पिछड़ा वर्ग के साथ संयुक्त सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इस सम्मेलन का आयोजन IAS संतोष वर्मा के खिलाफ चल रहे जांच को रोकने और सरकार रवैए के खिलाफ था। इसी सम्मेलन में आरडी प्रजापति एक दम से ताव में आ गए और उनकी जबान फिसल गई। और ऐसी बातें सार्वजनिक स्तर पर नहीं खींच सकती। मैं भी लिख नहीं सकता लेकिन आप byte जरूर सुनें।

एक बार जब आरडी प्रजापति की जुबान खुली तो गिन के हिंदी के 5 कथावाचक संतों पर टिप्पणी करना शुरू कर दिया। प्रजापति ने कहा कि आज जो बहन बेटियों की इज्जत लूटी जा रही है उसके दोषी 5 बाबा हैं। शुरुआत अनिरुद्धाचार्य से किया। जहां प्रजापति ने अनिरुद्धाचार्य के किसी टिप्पणी को उठाया जिसमें उन्होंने लड़कियों के शादी के ऊपर बोला था कि आज लड़कियां प्लॉट हो गई हैं जितनी बार चाहो रजिस्ट्री कराओ। रामभद्रा चार्य को लेकर भी उन्होंने गलतबयानी की।

आपको बताते है कि आरडी प्रजापति है कौन? आरडी प्रजापति छतरपुर जिले की चंदला विधानसभा से पहले भाजपा विधायक रह चुके हैं। उनके बेटे राजेश प्रजापति भी वर्ष 2018 से 2023 तक भाजपा के विधायक रहे। साल 2024 में आरडी प्रजापति ने समाजवादी पार्टी के टिकट पर टीकमगढ़ लोकसभा सीट से चुनाव लड़ा था। लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। वर्तमान समय में आरडी प्रजापति संपूर्ण बुंदेलखंड जन जागरण मंच नामक संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष के रूप में सक्रिय हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें