मुजफ्फरपुर शहर यातायात व्यवस्था को लेकर आये दिन खबरों में बना रहता है। कभी जाम की समस्या तो कभी गाड़ियों की पार्किंग की व्यवस्था को लेकर आए दिन खबरें आती रहती हैं। लेकिन अभी एक नए तरीके का कारनामा परिवहन विभाग का सामने आया है।
दरअसल यह मामला यातायात पुलिस के द्वारा मोटरसाइकिल पर जुर्माना लगाने से संबंधित है। जहां एक मोटरसाइकिल का इंश्योरेंस 8 जुलाई 2025 को खत्म होना था लेकिन 26 जून 2025 को ही उस मोटरसाइकिल पर इंश्योरेंस फेल होने का जुर्माना लगा दिया गया। इस बात की जानकारी उसे तब हुई जब वह आरटीओ (RTO) द्वारा अनुमोदित प्रदूषण जांच केंद्र पर प्रदूषण सर्टिफिकेट लेने गया।
उस परेशान व्यक्ति ने 24 नवंबर 2025 को लिखित में मुजफ्फरपुर के ICCC कार्यालय में आवेदन दिया। लेकिन 29 जनवरी 2026 तक उसके आवेदन पर कोई सुनवाई नहीं हुई थी। बताया गया कि आपका आवेदन पटना गया है और वहां से अब तक आपके शिकायत पर कारवाई की कोई सूचना मुजफ्फरपुर के परिवहन विभाग को प्राप्त नहीं हुई है।
इसके पहले भी दो लोगों ने गलत चालान कटने को लेकर शिकायत किया था। जिसके अनुसार इनके ऊपर बिना हेलमेट पहने गाड़ी चलाने का आरोप लगा है। इसको लेकर khabarjindagi.com ने खबर प्रकाशित किया था। लेकिन उनकी भी शिकायत पर सुनवाई होने में कितना समय लगेगा, परिवहन विभाग ये बताने में असमर्थ है।
कैमरे लगे हैं मुजफ्फरपुर में लेकिन जांच पटना में: दरअसल यातायात व्यवस्था पर नजर रखने के लिए कैमरे लगे हैं मुजफ्फरपुर में लेकिन चालान से संबंधित शिकायतों पर सुनवाई पटना में होती है। मतलब तकनीक को समझने की बात है। यातायात कैमरे मुजफ्फरपुर में लगे हैं तो कैमरे की एक्सिसब्लिटी क्या पटना में है। और अगर मुजफ्फरपुर में है तो उसे जांच करने में कितना समय विभाग द्वारा दिया जा रहा है, ये भी बड़ा सवाल है।










