मुजफ्फरपुर राज्य परिवहन निगम की पहल.. होली और ईद पर चलेगी दिल्ली हरियाणा के लिए बस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

होली और ईद पर बिहार राज्य परिवहन निगम यात्रियों को बड़ी खुशी देने जा रही है। होली और ईद पर मुजफ्फरपुर राज्य परिवहन निगम के डिपो से दिल्ली और हरियाणा तक के लिए बस चलाने जा रही है।

होली और छठ पर यात्रियों की भारी भीड़ और यात्रा का दबाव बढ़ जाता है। दूसरे राज्यों में काम के सिलसिले में रहने वाले लोग पर्व पर अपनों के साथ पर्व का आनंद लेने के लिए वापस अपने घर का रुख करते हैं। इसको देखते हुए सरकारें भी अपनी तरफ से यात्रीयों की सुविधा के लिए प्रबंध करती हैं। इसे देखते हुए बिहार राज्य परिवहन निगम भी बिहार से अन्य राज्यों के लिए बस की सुविधा देने जा रही है।

बिहार राज्य परिवहन निगम की मुजफ्फरपुर डिपो द्वारा होली और ईद के मौके पर दूसरे राज्यों में भी बस का परिचालन करने जा रही है। सूत्रों के हवाले से जो खबर मिल रही है उसके अनुसार बिहार राज्य परिवहन निगम के मुजफ्फरपुर डिपो से दिल्ली और हरियाणा के गुरुग्राम, पानीपत, सोनीपत और अंबाला तक बसे चलाई जाएंगी। वहीं हावड़ा और सिलीगुड़ी तक भी बस की यात्रा सुनिश्चित कराने की योजना पर विचार किया जा रहा है।

इसके लिए बस भाड़ा 6 फरवरी तक निश्चित कर लिया जाएगा। इसमें भी यात्रियों के लिए एक खुशखबरी है कि बस का जो भी भाड़ा होगा उसका 25 फीसदी बिहार राज्य परिवहन निगम की तरफ से दिया जाएगा। जिसका मतलब है कि यात्रियों को कुल भाड़े का 75 फीसदी ही चुकाना होगा।

आपको बता दे कि 5 फरवरी को रेलवे द्वारा होली और ईद पर लगभग 1500 अतिरिक्त ट्रेन चलाने का फैसला किया है जिसमें से 280 ट्रेन बिहार के लिए दी गई हैं जो भारत के अन्य राज्यों से बिहार आएगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें