डॉक्टर अमृतांशु प्रांजल ने शिवम् को दिया जीवनदान..अपराधियों ने मारी थी गोली

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर जिले के शहबाजपुर के शिवम् को डॉ अमृतांशु प्रांजल ने एक नया जीवन दिया। शिवम् को अपराधियों ने गोली मार दी थी। जिसका ऑपरेशन कर गोली निकाली गई, और अब वह स्वस्थ है।

अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ गया है कि पैसे के लिए किसी की भी जान ले सकते हैं। घटना मुजफ्फरपुर के शहबाजपुर निवासी शिवम् के साथ घटी। जहां अपराधियों ने बृहस्पतिवार के देर शाम बकझक के बाद शिवम् को गोली मार दी। जिसे उसके परिजनों ने तत्काल ही मुजफ्फरपुर के बैरिया गोलंबर स्थित मां जानकी हॉस्पिटल में भर्ती कराया।

मरीज की अवस्था को देखते हुए मां जानकी हॉस्पिटल के अनुभवी सर्जन डॉक्टर अमृतांशु प्रांजल ने रात मे ही तत्काल ऑपरेशन कर शिवम् के शरीर से गोली निकाल दी और युवक को नया जीवन दिया।

मां जानकी हॉस्पिटल के डॉक्टर अमृतांशु प्रांजल सच में मरीजों के लिए धरती के भगवान कहे जाने वाले कहावत को चरितार्थ कर रहे हैं। अब तक कई ऐसे लोगों को इन्होंने जीवन दिया है जो बिल्कुल मौत के मुहाने पर खड़े थे। थोड़ी सी भी देरी से मरीजों की जान जा सकती थी। लेकिन डॉक्टर अमृतांशु प्रांजल अपने चिकित्सकीय सेवा को समय, दिन और रात से ऊपर रखते हैं।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements