Patna: निशांत ने ली जेडीयू की सदस्यता, नीतीश के पुत्र होने के बावजूद नहीं मिला पार्टी का कमान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

Nishant Joins JDU: सदस्यता ग्रहण करने के साथ ही निशांत ने कहा मैं लोगों के हृदय में बसने की कोशिश करूंगा।

आखिरकार काफी मान मन्नौल के बाद मुख्यमंत्री नीतीश के सुपुत्र निशांत ने जनता दल (यूनाइटेड) की सदस्यता ग्रहण कर ली। दिन के 11 बजे उन्होंने पटना के जेडीयू कार्यालय में सदस्यता ग्रहण की। पार्टी के कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय झा ने उन्हें जेडीयू की सदस्यता दिलाई। इसके बाद जेडीयू के कार्यकर्ताओं में एक नया जोश देखने को मिला। वे निशांत और नीतीश के जिंदाबाद के नारे लगाते दिखे।

सदस्यता ग्रहण करने के बाद निशांत ने कहा कि “मैं लोगों के हृदय में बसने की कोशिश करूंगा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि मेरे पिता ने राज्यसभा जाने का निर्णय लिया है, मैं उसका सम्मान करता हूं। मैं एक सक्रिय सदस्य के रूप में पार्टी का भरपूर ख्याल रखने की कोशिश करूंगा। जनता और पार्टी ने मुझपर जो विश्वास किया है, मै उसपर खरा उतरने की कोशिश करूंगा। पापा ने बिहार के लिए जो किया है उसे जन जन तक पहुंचने की कोशिश करूंगा। पापा ने बिहार के लिए जो किया है उसपर बिहार सहित पूरे देश को गर्व है।”

निशांत के साथ सबसे बड़ी बात यह रही है कि जन्म के साथ ही पार्टी पर उनका एकाधिकार नहीं रहा। दूसरी राजनीतिक दल में जन्म से ही पार्टी का युवराज कहलाने की परिपाटी रही है। लेकिन नीतीश कुमार ने ऐसा नहीं होने दिया। उन्होंने अपने बेटे को पार्टी से हमेश अलग रखा। अब निशांत के ऊपर है कि एक अदने से सदस्य से पार्टी के कर्णधार कब बन पाएंगे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements