Muzaffarpur: बीजेपी का जिला स्तर पर प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर में शनिवार को भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय जिला प्रशिक्षण कार्यशाला की शुरुआत हुई।
पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के नाम से यह अभियान शनिवार और रविवार को 12 सत्रों में आयोजित किया जाना है। जिसमें भाजपा के दिग्गज नेताओं का महा जुटान हो रहा है।

पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाभियान-2026 के आयोजन के पीछे का मकसद कार्यकर्ताओं में जोश भरना साथ ही सरकार की नीतियों को जन जन तक पहुंचाने के लिए व्यावहारिक ज्ञान का आदान प्रदान करना है।

शनिवार को पहले दिन इस महाअभियान के 7 सत्र आयोजित किये गये। पहले दिन इस महाअभियान की शुरुआत बीजेपी के दिग्गज नेता पूर्व प्रदेश अध्यक्ष व विधायक मंगल पाण्डेय के द्वारा दीप प्रज्वलन कर किया गया और उनके द्वारा उद्घाटन भाषण दिया गया तथा बीजेपी की कार्यपद्धति और लोक आचरण पर प्रकाश डाला गया।

इसके बाद दूसरे सत्र में बीजेपी के प्रदेश महामंत्री राजेश वर्मा ने “सैद्धांतिक अधिष्ठान, एकात्म मानववाद, सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद” पर अपनी राय रखी। इसके बाद राकेश कुमार, प्रदेश महामंत्री द्वारा तीसरे सत्र में भारत और बीजेपी के इतिहास पर एक सारगर्भित आख्यान दिया गया। इसके बाद चौथे सत्र में बिहार सरकार के पिछले कार्य काल में मंत्री रहे रामसूरत राय ने “देश के समक्ष चुनौती- सामाजिक एवं राजनीतिक” पर अपनी राय बीजेपी के कार्यकर्ताओं के साथ साझा किया। इस तरीके से बिहार बीजेपी के दिग्गज नेताओं ने अलग अलग विषय पर शनिवार के आगे के सत्रों में अपनी बात रखी।

इसके बाद केदार गुप्ता, मंत्री, बिहार सरकार ने इस सेमिनार के छठे सत्र में “बिहार सरकार की गरीब कल्याण योजनाएँ एवं उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका” को बताया।

इसके बाद महाअभियान के दूसरे दिन रविवार को 5 सत्र आयोजित किए जाएंगे, जिसमें आठवां सत्र बीजेपी के युवा मोर्चा अध्यक्ष भारतेन्दु मिश्रा द्वारा “कार्यकर्ता विकास गुण एवं आचरण” पर आधारित है। वही 9 वां सत्र राज्य सभा सांसद, धर्मशीला गुप्ता के द्वारा बीजेपी के स्थायी कार्यक्रम की जानकारी से अवगत कराएंगी। दूसरे दिन रविवार को बीजेपी विधायक और बिहार सरकार के मंत्री रामकृपाल यादव के भी शिरकत करने की योजना है। जो “संगठन और सरकार में समन्वय एवं अपनी जिम्मेदारी/कार्य विस्तार की हमारी दृष्टि” पर प्रकाश डालेंगे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें