Quetta में Blast: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत की राजधानी क्वेटा, बकरीद के पहले दहल उठी। राजधानी में रेलवे ट्रैक के पास एक बड़ा आतंकी धमाका हुआ, जिसमें अबतक 30 लोगों की जान चली गई और लगभग 60 लोगों के घायल होने की सूचना है। साथी ट्रैक के पास लगी कई गाड़ियों में आग लग गई

पाकिस्तान के अफगानिस्तान से लगे राज्य बलूचिस्तान की राजधानी क्वेटा में 24 मई 2026 को क्वेटा कैंट रेलवे स्टेशन के पास एक भीषण बम धमाका हुआ।इस भीषण धमाके में 30 लोगों की मौत की खबर आ रही है वहीं 60 से ज्यादा लोग घायल हो गए। यह विस्फोट जाफर एक्सप्रेस ट्रेन को निशाना बनाकर किया गया था। विस्फोट के बाद मालगाड़ी पटरी से उतर गई और इलाके में दहशत फैल गई। विस्फोट इतना जोरदार था कि पूरे इलाके में अफरा-तफरी मच गई और लोगों में दहशत फैल गई। धमाके के बाद घायलों को तुरंत नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। हालात की गंभीरता को देखते हुए सरकारी अस्पतालों में इमरजेंसी घोषित कर दी गई है।
रिपोर्ट्स के मुताबिक, एक मालगाड़ी क्वेटा कैंट इलाके की ओर जा रही थी, तभी रेलवे लाइन पर जोरदार विस्फोट हुआ। धमाके के असर से मालगाड़ी पटरी से उतर गई। घटना के बाद इलाके में गोलियों की आवाजें भी सुनी गईं, जिससे लोगों में और ज्यादा डर फैल गया।
बलूचिस्तान सरकार के अधिकारी बाबर यूसुफजई ने बताया कि घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, सुरक्षा बल और रेस्क्यू टीमें मौके पर पहुंच गईं। फिलहाल पुलिस विस्फोट के कारणों की जांच कर रही है। इस आत्मघाती हमले की जिम्मेदारी बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी (BLA) ने ली है। हालांकि, बलूचिस्तान लंबे समय से हिंसा और अलगाववादी गतिविधियों का केंद्र रहा है। यहां कई संगठन पाकिस्तान सरकार के खिलाफ सक्रिय हैं और बलूचिस्तान की आजादी की मांग करते रहे हैं।










