मुजफ्फरपुर में वरिष्ठ नागरिक जागरूकता संगोष्ठी आयोजित, सरकार से की गई बुजुर्गों के अधिकारों के क्रियान्वयन की मांग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर, 19 जुलाई 2026: एसोसिएशन ऑफ हेल्पिंग हैंड्स (A.H.H.) के तत्वावधान में रविवार को नवयुवक समिति हॉल, मुजफ्फरपुर में वरिष्ठ नागरिकों के लिए एक जागरूकता एवं संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों को उनके अधिकारों, सरकारी योजनाओं और सामाजिक सुरक्षा संबंधी सुविधाओं की जानकारी देना तथा सक्रिय एवं सम्मानजनक वृद्धावस्था के प्रति जागरूक करना था।

कार्यक्रम में शहर के कई शिक्षाविद, समाजसेवी, पूर्व सैनिक और बुद्धिजीवी शामिल हुए। प्रमुख अतिथियों में डॉ. प्रकाश, पूर्व एमआईटी प्रोफेसर आनंद महतो, सेना से सेवानिवृत्त पूर्व सैनिक (Ex-Serviceman), डॉ. जगदीश शर्मा सहित शहर के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे। वक्ताओं ने वरिष्ठ नागरिकों के अनुभवों को समाज की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनके सम्मान और सुरक्षा को सुनिश्चित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध सरकारी सुविधाओं पर दी गई जानकारी

संगोष्ठी में वक्ताओं ने बताया कि भारत सरकार और विभिन्न सरकारी संस्थाओं द्वारा 60 वर्ष या उससे अधिक आयु के वरिष्ठ नागरिकों के लिए अनेक योजनाएं और सुविधाएं संचालित की जा रही हैं। इनमें प्रमुख रूप से:
वरिष्ठ नागरिक पहचान एवं प्राथमिकता सेवाएं

वरिष्ठ नागरिक बचत योजना (SCSS) जैसी निवेश योजनाएं

सरकारी अस्पतालों में प्राथमिकता आधारित स्वास्थ्य सेवाएं

आयुष्मान भारत योजना के तहत पात्र लाभार्थियों के लिए स्वास्थ्य सुरक्षा

आयकर संबंधी प्रावधानों में वरिष्ठ नागरिकों को उपलब्ध रियायतें

बैंक सावधि जमा (FD) पर अतिरिक्त ब्याज दर
कानूनी सहायता एवं सामाजिक सुरक्षा संबंधी सेवाएं
पर विस्तार से जानकारी साझा की गई।

सम्मानजनक और सक्रिय वृद्धावस्था पर जोर
वक्ताओं ने कहा कि वरिष्ठ नागरिक केवल परिवार ही नहीं बल्कि समाज के मार्गदर्शक भी हैं। उनके अनुभवों का लाभ नई पीढ़ी तक पहुंचे, इसके लिए ऐसे जागरूकता कार्यक्रम समय-समय पर आयोजित किए जाने चाहिए। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने वरिष्ठ नागरिकों के स्वास्थ्य, सामाजिक सहभागिता और अधिकारों को लेकर सकारात्मक वातावरण बनाने का संकल्प भी व्यक्त किया

कार्यक्रम का समापन सभी विद्वान विशिष्ट गण के प्रति आभार व्यक्त करते हुए किया गया। आयोजकों ने भविष्य में भी वरिष्ठ नागरिकों के हितों से जुड़े विषयों पर नियमित संवाद और जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित करने की बात कही।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें