मुजफ्फरपुर के पोखरैरा पलवैया धाम में मना बाबा गणिनाथ गोविंद जी का 28वां पूजन महोत्सव

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

मुजफ्फरपुर/ खबर जिन्दगी: जिले के सरैया प्रखंड के पोखरैरा स्थित पलवैया धाम में बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज का 28वां पूजन महोत्सव 2026 श्रद्धा और उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। महोत्सव में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं और स्थानीय लोगों ने भाग लिया तथा बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की पूजा-अर्चना की।

इस पूजन महोत्सव में पारू विधायक शंकर प्रसाद यादव, अखिल भारतीय वैश्य महासम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष साहू भूपाल भारती, मुजफ्फरपुर महानगर की उप मेयर डॉ. मोनालिसा, डॉ. नवीन कुमार समेत कई प्रमुख लोग शामिल हुए। अतिथियों ने पलवैया धाम पहुंचकर बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज की पूजा-अर्चना की और आयोजन में बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया।

आमंत्रित अतिथियों का हुआ सम्मान

इस पूजन महोत्सव के दौरान आयोजक समिति की ओर से कार्यक्रम में पहुंचे अतिथियों का अंगवस्त्र और पुष्पगुच्छ भेंट कर स्वागत एवं सम्मान किया गया। धाम के प्रधान सेवक देवेंद्र गुप्ता तथा समिति के सचिव विजय कुमार साह के साथ राज मंगल साह, राम बाबू साह, हरेंद्र साह, रामाशीष साह सहित समिति से जुड़े सदस्यों ने अतिथियों का स्वागत किया।

आयोजक समिति के अनुसार, बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज के नेवतन और पूर्वोत्सव से जुड़े धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन पारंपरिक रीति-रिवाज और श्रद्धा के साथ किया गया। पूरे आयोजन के दौरान श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

नेपाल तक से पहुंचते हैं श्रद्धालु

पलवैया धाम के धार्मिक महत्व के बारे में जानकारी देते हुए प्रधान सेवक देवेंद्र गुप्ता ने बताया कि धाम में प्रत्येक वर्ष बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज के पूजन महोत्सव के अवसर पर बिहार के विभिन्न हिस्सों के साथ-साथ नेपाल से भी श्रद्धालु पहुंचते हैं।

आयोजकों का कहना है कि वर्षों से आयोजित हो रहा यह पूजन महोत्सव श्रद्धालुओं के लिए आस्था का महत्वपूर्ण अवसर बन चुका है। 28वें पूजन महोत्सव के आयोजन में समिति के सदस्यों, स्थानीय लोगों और श्रद्धालुओं की सक्रिय भागीदारी रही। पूजा-अर्चना और अन्य धार्मिक कार्यक्रमों के साथ महोत्सव का आयोजन उत्साहपूर्ण वातावरण में संपन्न हुआ।

बाबा गणिनाथ गोविंद महाराज का परिचय                                            इन्हें कानू/मधेशिया वैश्य समाज का मुख्य संरक्षक और कुल देवता माना जाता है। मान्यताओं और ऐतिहासिक स्रोतों के अनुसार, बाबा गणिनाथ जी का जन्म वर्ष 1007 ईस्वी (बिहार के महनार, वैशाली में गंगा तट पर) हुआ था। उन्हें भगवान शिव का मानस पुत्र व अवतार माना जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements