सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को मिला ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

शोध नवाचार को मिलेगा नया आयाम: प्रभाकर सिंह कुलाधिपति, सोना देवी विश्वविद्यालय

खनन अभियांत्रिकी एवं अनुसंधान के क्षेत्र में शोधपरक योगदान के लिए दिया गया प्रतिष्ठित अवॉर्ड

उमेश कांत गिरी, ब्यूरो प्रभारी. घाटशिला. झारखंड

घाटशिला/खबर जिन्दगी: सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को प्रतिष्ठित ‘लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड’ से सम्मानित किया गया। यह सम्मान खनन अभियांत्रिकी एवं अनुसंधान के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय दीर्घकालिक एवं शोधपरक योगदान के लिए दिया गया। विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने प्रो. पिंगुआ की इस उपलब्धि पर उन्हें बधाई दी और कहाकि विश्वविद्यालय में शोध एवं नवाचार को लेकर नई उम्मीद जगी है।

सोना देवी विश्वविद्यालय घाटशिला के माननीय कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को यह सम्मान उन्हें 5th International Conference on Safe & Sustainable Mining Technologies (IConSSMT) – 2026 एवं Mining Expo’ 26 के अवसर पर प्रदान किया गया। अंतरराष्ट्रीय स्तर के इस महत्वपूर्ण सम्मेलन का आयोजन 19–20 सितंबर 2026 को Valley Club, Tata Steel–Joda, Odisha में किया गया था।

इस अवसर पर कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि किसी विश्वविद्यालय के कुलपति को शोध एवं अकादमिक योगदान के लिए राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर सम्मान मिलना संस्थान के लिए महत्वपूर्ण उपलब्धि है। उन्होंने कहा कि यह सम्मान केवल कुलपति का व्यक्तिगत सम्मान नहीं, बल्कि विश्वविद्यालय के शिक्षकों, शोधार्थियों, विद्यार्थियों और पूरे विश्वविद्यालय परिवार के लिए उत्साह का विषय है।

सम्मान के साथ बढ़ी जिम्मेदारी

कुलाधिपति ने आगे कहा कि ऐसे सम्मान विश्वविद्यालय में उत्कृष्ट अनुसंधान, नवाचार और ज्ञान-सृजन के लिए सकारात्मक वातावरण तैयार करने में मदद करते हैं। अब इस उपलब्धि को केवल सम्मान तक सीमित रखने के बजाय इसे विश्वविद्यालय के शोध एवं अकादमिक विकास से जोड़ने पर जोर दिया जाएगा।

शोधार्थियों को मिलता है बेहतर अकादमिक माहौल

प्रभाकर सिंह ने कहा कि विभिन्न विषयों में शोध को प्रोत्साहित करने, गुणवत्ता को मजबूत करने और शोधार्थियों को बेहतर अकादमिक वातावरण उपलब्ध कराने पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। साथ ही राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय शोध मंचों पर विश्वविद्यालय की सहभागिता बढ़ाने की दिशा में भी कई प्रयास किए हैं और आगे भी किए जाएंगे।

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने भी दी बधाई

विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने भी प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को इस प्रतिष्ठित सम्मान के लिए हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएँ दीं। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रतिष्ठित मंच पर प्यह सम्मान विश्वविद्यालय के लिए अत्यंत गौरव का विषय है। यह उपलब्धि उनके दीर्घकालिक शोध, अकादमिक समर्पण और खनन अभियांत्रिकी के क्षेत्र में किए गए महत्वपूर्ण योगदान को दर्शाती है।

The Indian Mining & Engineering Journal की ओर से प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ को उनके “Remarkable Contributions to Mining Engineering Research” के लिए लाइफटाइम अचीवमेंट अवॉर्ड प्रदान किया गया।

विश्वविद्यालय परिवार में उत्साह

कुलपति के सम्मान की जानकारी के बाद शिक्षकों, शोधार्थियों और विद्यार्थियों के बीच उत्साह का माहौल बताया गया है। विश्वविद्यालय प्रबंधन को उम्मीद है कि यह उपलब्धि शोध एवं अकादमिक गतिविधियों को आगे बढ़ाने के लिए प्रेरणा का काम करेगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements