मुजफ्फरपुर में परीक्षा में भी भ्रष्टाचार का आरोप

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

श्याम नंदन सहाय कॉलेज में प्रैक्टिल की परीक्षा में पैसा मांगे जाने का मामला

बिहार में मैट्रिक और इंटर की परीक्षाएं सिर पर हैं। सारे परीक्षार्थी परीक्षा की तैयारी में लगे हैं। इसी बीच बाबा साहेब भीम राव आंबेडकर बिहार यूनिवर्सिटी की पार्ट 2 में 4थे सेमेस्टर की प्रैक्टिकल की परीक्षाएं शुरू हो चुकी हैं। आज संगीत के प्रैक्टिकल की परीक्षा के लिए परीक्षार्थी जब श्यामनंदन सिंह कॉलेज पहुंचे तब वहां का नजारा ही कुछ और था। वहां कॉलेज के भ्रष्टाचारी कर्मचारी सुरसा की तरह मुंह बाए खड़े थे।

छात्र तो छात्र होते हैं जैसे ही उनसे पैसा मांगा गया सारे छात्र इसके विरोध में उतर आए और छात्रों द्वारा हंगामा करने लगे। छात्रों ने कहा कि उनसे 500 रुपए लेकर प्रैक्टिकल के लिए अनुमति दी जा रही है। काफी हो हंगामे के बाद पुलिस वहां पहुंची। तब छात्रों को शांत कराया गया। इतना हो हंगामे होने के बाद भी महाविद्यालय के प्राचार्य उपस्थित नहीं हो पाए।

अभी खबर आ रही है कि 300 रुपए में छात्र राजी होगे हैं और कॉलेज प्रशाशन की तरफ से छात्रों से 300 रुपए लेकर उन्हें उसकी रशीद भी दी जा रही है

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें