बिहार की हजारों महिला शिक्षकों के लिए बड़ी खुशखबरी है। अब महिला शिक्षकों को एक साथ CL (Casual Leave)और SL (Special Leave) एक साथ ले सकेंगे।
असल में इस CL और SL छुट्टी को एक साथ कराने के लिए महिला शिक्षकों ने कई बार विभाग से आग्रह किया था। लेकिन ये मामला तब से लंबित चल रहा था। लेकिन विभाग ने इन महिला शिक्षकों की दलील को सुना और यह दलील विभाग को तार्किक लगी और उन्होंने इन शिक्षकों की CL और SL एक साथ इस्तेमाल, छुट्टियों के लिए किया जा सकता है। साथ में यह हिदायत भी दी गई है कि कोई भी महिला शिक्षक दो श्रेणियों के छुट्टियों को साथ अप्लाई करे तो इसे कोई अधिकारी या हेडमास्टर रुकावट नहीं डालेंगे। इससे हजारों महिलाओं को राहत मिली है। अब तक इन महिलाओं को नियम का हवाला दे रोक दिया जाता था। इस उलझन को खत्म करने का श्रेय भी महिलाओं को ही जाता है।
दरअसल एक महिला शिक्षिका ने इस मामले में ई शिक्षा कोष पर अपनी शिकायत दर्ज कराते हुए सवाल पूछा था।यह सवाल ग्रीवांस सेल पर आया तो विभाग ने आवेदन को लेकर जवाब दिया कि महिला शिक्षकों को CL और SL अब एक साथ दिया जाएगा और अब इसे लेकर स्पष्ट हो गया है कि हेडमास्टर या अन्य अधिकारी इसे लेकर रोक नहीं लगा सकते हैं।
यहां यह जानकारी दे दें कि शिक्षिकाओं को हर महीने दो दिन स्पेशल लीव मिलती है। इसके साथ जब सीएल भी वो मांगती तो उन्हें विभाग के नियमों का हवाला देकर मना कर दिया जाता था। कई बार इसे लेकर अधिकारियों के पास भी पहुंची मगर उलझन बरकरार रही। नियम का हवाला यह दिया जाता था कि एसएल और सीएल एक साथ नहीं मिल सकता। अब जाकर विभाग ने निर्देश दिया है कि सीएल और एसएल एक साथ ले सकते हैं, बस यह 12 दिन का हो। यानि साएल और एसएल एक साथ 12 दिन से अधिक की छुट्टी नहीं ले सकती हैं।
साथ ही विभाग ने यह भी कहा है कि इस समयावधि का वेतन नहीं काटा जाएगा। महिला शिक्षकों ने यह भी सवाल उठाया था कि इसके नाम पर वेतन काट लिया जाता था। अब विभाग ने साफ कर दिया है कोई भी अधिकारी या हेडमास्टर वेतन नहीं काट सकते हैं।










