23 जनवरी को बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार समृद्धि यात्रा के तहत मुजफ्फरपुर आ रहे हैं। इस दौरान मुख्यमंत्री द्वारा 194 करोड़ की 89 योजनाओं का शिलान्यास, 212 करोड़ की 47 योजनाओं का उद्घाटन तथा 447 करोड़ की 36 योजनाओं का कार्यारंभ किया जाएगा।
इस दौरान मुख्यमंत्री प्रगति यात्रा के दौरान जो घोषणाएं की थी उसकी जानकारी लेंगे। इस यात्रा के दौरान सीएम ने 450 करोड़ की सौगात दी थी, जिसमें शिलान्यास और उद्घाटन दोनों शामिल थे। साथ ही उन्होंने रामदयालु आरओबी, बागमती नदी पर अतरार हथौड़ी औराई हाइ लेवल ब्रिज, दीघरा रामपुर शाह रिंग रोड का नक्शा डीपीआर को देखा था। तो क्या संभावना है कि इस बार उसका शिलान्यास हो जाए।
23 जनवरी को मुख्यमंत्री बिहार के मुजफ्फरपुर में समृद्धि यात्रा के दौरान लगभग 853 करोड़ की सौगात मुजफ्फरपुर को देने जा रहे हैं। इस दौरान बखरी में पथ निर्माण विभाग द्वारा निर्मित सड़क का निरीक्षण करेंगे तथा प्रगति यात्रा के दौरान घोषित योजनाओं की प्रगति का जायजा लेंगे। इस 853 करोड़ से 172 योजनाओं का शिलान्यास, उद्घाटन तथा कार्यारंभ किया जाएगा।
इसके बाद बाजार समिति प्रांगण से यानी एक जगह से सारी योजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करने वाले हैं। इसके बाद अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ समीक्षा बैठक करेंगे तथा जनसभा भी कर सकते हैं।










