
जनसंपर्क के दौरान पॉवर स्टार पवन सिंह सासाराम के तिलौथू पहुंचे और रोड-शो किया। इस दौरान पॉवर स्टार की एक झलक पाने को लोग बेताब नजर आए। उन्होंने पूर्व मंत्री उपेंद्र कुशवाहा की पत्नी स्नेह लता को सासाराम विधानसभा चुनाव में जीताने की अपील की।
विदित हो कि बुधवार की सुबह से ही एनडीए समर्थक पवन सिंह के इंतजार में सभा स्थल पर मौजूद थे। जब पवन सिंह का काफिला निकला तो हजारों की भीड़ उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़ी। सभी दुकानदार पवन सिंह की एक झलक पाने के लिए सड़क पर चले आए।
इसी बीच कई पत्रकार पवन सिंह से यह पूछते देखे गए कि लोकसभा चुनाव में उपेंद्र कुशवाहा की मुखालफत करने के बाद अब स्नेहलता के समर्थन में क्यों उतरे हैं? पवन सिंह इन सवालों का जवाब दिए बगैर रोड शो करते रहे। रोड-शो में प्रत्याशी स्नेह लता भी शामिल रहीं।










