पैसे के लालची लोगों को रिश्ते निभाना भी नहीं आता,तब ही तो शादी को दो महीने ही बीते थे कि बहू की ससुरलवालो ने हत्या कर दी। मृतका की मां उर्मिला ने बताया कि उसने पुत्री शिवानी का दो माह पूर्व बीते 26 अगस्त को विवाह किया था। अपने औकात के अनुसार उसने शादी में खर्च भी किया कि बेटी ससुराल में खुश रहे। लेकिन 19 अगस्त को शिवानी के देवर ने फोन कर बताया कि उनकी पुत्री ने आत्महत्या कर ली है।
अहियापुर थाना के इश्वरपट्टी गांव निवासी उर्मिला देवी ने अहियापुर थाने में केस दर्ज कराया है। उसने आरोप लगाया है कि गला दबाकर पुत्री शिवानी कुमारी की ससुराल में हत्या कर दी गई और साक्ष्य मिटाने के लिए शव को जला दिया गया। अहियापुर थानेदार रोहन कुमार ने बताया कि मामले में उर्मिला के आवेदन के आधार पर दहेज हत्या के तहत पति अमलेश कुमार, देवर कमलेश कुमार और सास नगीना देवी को नामजद आरोपित बनाया गया है।
मां उर्मिला ने बताया कि जब वह और परिवार वाले बेटी का शव देखने गए तो साजिश के तहत घर के अंदर बिजली का बल्ब बुझाकर अंधेरा कर दिया गया। कुछ देर बाद ही शव को श्मशान ले जाकर जला दिया गया।









