भारत की चुनाव प्रक्रिया और चुनावी पद्धति को देखने और समझने के लिए 5 देशों के 14 सदस्यीय चुनाव अधिकारी स्तर के दल बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के लिए बिहार के पटना, मुजफ्फरपुर और वैशाली जिले में आए हुए हैं। इसमें थाईलैंड, इंडोनेशिया, फ्रांस, बेल्जियम और कोलंबिया के अधिकारी है। ये भारत सरकार के IEVP (international Election Visitor Programme) प्रोग्राम के तहत बिहार की चुनावी प्रक्रिया को देखेंगे और समझेंगे।
बिहार चुनाव की रूपरेखा को देखने और समझने के लिए आए 5 देशों की 14 सदस्यीय टीम में 6 थाईलैंड से, 4 इंडोनेशिया से, 2 सदस्यीय दल कोलंबिया से हैं, वहीं फ्रांस और बेल्जियम से 1-1 सदस्य हैं। मुजफ्फरपुर में इस international Deligates का दो दिनों का कार्यक्रम है। चुनाव आयोग के कार्यक्रम के अनुसार कार्यक्रम के अनुसार इस अवधि में ये International Deligates जिले में मतदान कर्मियों के डिस्पैच सेंटर की सुविधा, मतदान केंद्रों की व्यवस्था और अन्य सुविधाएं जो मतदान के वक्त अपनाई जाती हैं, उन सब का अवलोकन करेंगे
निर्वाचन आयोग ने बताया कि विदेशी प्रतिनिधियों को भारत की चुनावी प्रणाली की बारीकियों के साथ-साथ भारतीय चुनाव में सर्वोत्तम प्रथाओं से परिचित कराया जा रहा है।









