बिहार के मुजफ्फरपुर में अतिक्रमण हटाओ अभियान जोर शोर से चलाया जा रहा है। शहर के अंदर आए दिन जाम की समस्या को देखते हुए प्रशासन ने यह निर्णय लिया था। शहर के अंदर फुटपाथ पर सड़कों के किनारे लगने वाले ठेलो, रेहड़ी-पटरी की दुकानों की भीड़ को प्रशासन ने जाम का प्रमुख कारण माना था और इसी के खिलाफ अतिक्रमण हटाओ अभियान की शुरुआत की थी। जिसके खिलाफ जनसुराज पार्टी अब कोर्ट पहुंची है जहां 19 दिसंबर को CJM (Chief Judicial Magistrate) के समक्ष इसकी पहली सुनवाई होगी।

जन सुराज पार्टी के युवा अध्यक्ष (पूर्वी ) वेद प्रकाश के द्वारा नगर आयुक्त मुजफ्फरपुर के खिलाफ कोर्ट परिवाद दायर कर निगम प्रशासन की कार्यवाही को क्रूरता पूर्वक कार्रवाई और अन्यायपूर्ण बताया है। वेद प्रकाश के अनुसार निगम कर्मियों द्वारा अभियान के दौरान महिलाओं के साथ मारपीट, गाली गलौज तक की गई है और लाखों के समान को तहसनहस कर गरीब छोटे दुकानदारों के जीविकोपार्जन के साधन पर क्षति पहुंचाई है।
वेद प्रकाश ने कहा की पहले प्रशासन ने यहाँ लोगों को बसाया, पैसे की वसूली किया और अब उन्ही गरीबों को तबाह किया जा रहा है। जिसे न्याय दिलाने के लिए यह परिवाद लाया गया है। पुरे प्रकरण पर घोर निंदा करते हुए कहा की यदि आगे भी कार्रवाई जारी रही तो इसके खिलाफ हम सड़कों पर छोटे छोटे दुकानदारों के साथ उतरेंगे और बड़ा आंदोलन करेंगे।
Please Like and subscribe my website Portal and YouTube channel









