बिहार में होगी लाइब्रेरियन की बहाली; 1 अक्टूबर से भरा जाएगा फॉर्म

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

लगभग 14 साल के लंबे अंतराल के बाद लाइब्रेरियन बहाली का खुला रास्ता

बिहार के सरकारी स्कूलों में लाइब्रेरियन की बहाली होगी। सालों बाद लाइब्रेरियन बहाली का रास्ता खुल गया है। 1 अक्टूबर से इसके लिए फॉर्म भरा जाएगा।
बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 का आयोजन किया जाएगा।  समिति द्वारा इस पात्रता परीक्षा के आयोजन के सम्बंध में निर्णय शिक्षा विभाग से प्राप्त निर्देश के बाद लिया गया है।

इस सम्बंध में जानकारी देते हुए डॉ० त्यागराजन एस० एम०, अध्यक्ष, बिहार विद्यालय परीक्षा समिति ने बताया कि समिति द्वारा इस परीक्षा का आयोजन 19 नवम्बर से 10 दिसम्बर के बीच किया जाना है। जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा आवेदन 1 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक भरा जाएगा।

इस पात्रता परीक्षा का रिजल्ट दिसंबर, 2026 के अंतिम सप्ताह में प्रकाशित किए जाने का लक्ष्य समिति द्वारा रखा गया है। विद्यालय पुस्तकालयाध्यक्ष पात्रता परीक्षा, 2026 के सम्बंध में विस्तृत जानकारी विज्ञप्ति के माध्यम से बाद में दी जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

आपको बता दें कि बिहार में लाइब्रेरियन के पद पर आखिरी बार नियमित नियुक्ति करीब 14 से 15 साल पहले 2011-2012 के दौरान हुई थी। उसके बाद से राज्य के स्कूलों और विश्वविद्यालयों में नियमित लाइब्रेरियन की कोई बड़ी बहाली नहीं हुई है। आखिरकार सरकार की नींद खुली और 15 साल बाद ही सही लाइब्रेरियन का कोर्स किये अभ्यर्थियों की सरकारी नौकरी की आस पूरी होगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements