सुनो सरकार..बच्चे ही नहीं शिक्षकों को भी लगती है ठंड

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

शिक्षकों के लिए भी स्कूल बंद किया जाए.. मुजफ्फरपुर में परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने उठाई आवाज

बिहार में कड़ाके की ठंड पड़ रही है, इसको देखते हुए पूरे बिहार में 8 वीं तक के स्कूल बंद है वही शिक्षकों के लिए भी विद्यालय खुला हुआ है। इसको लेकर परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने सरकार से अपील की है “बच्चे ही नहीं शिक्षकों को भी लगती है ठंड” और  शिक्षकों के लिए भी स्कूल बंद किया जाए। इसे लेकर शिक्षा अधिकारी को ज्ञापन भी सौंपा गया है।

प्रमंडलीय संगठन प्रभारी लखन लाल निषाद ने कहा कि बच्चों के स्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए जब विद्यालय बंद किया जाता है तो शिक्षक विद्यालय में बैठकर क्या करेंगे। इसीलिए शिक्षा विभाग इस पर विचार करते हुए शिक्षकों के लिए भी विद्यालय बंद करें। बच्चे विद्यालय में नहीं आएंगे तो शिक्षक क्या करेंगे।

परिवर्तनकारी प्रारंभिक शिक्षक संघ ने मुख्यमंत्री, शिक्षा मंत्री, अपर मुख्य सचिव सहित जिलाधिकारी से मांग की है कि जब विद्यालय में बच्चें नहीं होंगे तो शिक्षकों को भी उस तिथि को विद्यालय से मुक्त किया जाए। विद्यालय जनवरी माह में बिहार के जिलों में अलग-अलग तिथि तक बंद किया गया है।

मौसम विभाग का अनुमान है जनवरी के प्रथम सप्ताह में शीतलहर रहेगी। इसको लेकर शिक्षकों के भी स्वास्थ्य का ख्याल रखने की मांग सरकार से की गई है। ठंड की वजह से पिछले सालों में बहुत सारे शिक्षकों की जान भी गई थी। मानवता को देखते हुए इस पर सभी उचित निर्णय लें ताकि बच्चे भी स्वस्थ रहें और शिक्षक भी स्वस्थ रहें।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें