मुजफ्फरपुर में बड़ी कार्रवाई: अवैध बालू खनन पर तीन लोगों की हुई गिरफ्तारी; ट्रैक्टर किया गया जब्त

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

मुजफ्फरपुर के मुसहरी थाना क्षेत्र के सलहा गांव में अवैध बालू खनन के मामले में चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज। ट्रैक्टर जब्त, तीन आरोपी गिरफ्तार, एक की तलाश जारी।

Muzaffarpur: जिले के मुसहरी थाना क्षेत्र अंतर्गत सलहा गांव में अवैध बालू खनन के खिलाफ प्रशासन ने बड़ी कार्रवाई की है। खान निरीक्षक के आवेदन पर मुसहरी थाना में खनन माफिया के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, अवैध बालू खनन के मामले में शेखर राय, सोनू कुमार, धारविंद्र कुमार एवं दिलीप कुमार को नामजद अभियुक्त बनाया गया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अवैध खनन में प्रयुक्त एक ट्रैक्टर को जब्त कर लिया।

मुसहरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नामजद अभियुक्तों में से सोनू कुमार, धारविंद्र कुमार एवं दिलीप कुमार को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, चौथे अभियुक्त शेखर राय की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि जिले में अवैध बालू खनन और खनिज संपदा की तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements