मुजफ्फरपुर: औराई का बेदौल असली पंचायत; खौफ के साए में चलने को मजबूर

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

21 वीं सदी के युवा मुख्यमंत्री के राज्य में मुजफ्फरपुर जिले का एक ऐसा पंचायत भी है जहां चलने के लिए सड़क तो है लेकिन डर डर कर कदम रखना पड़ता है।

मुजफ्फरपुर जिले के औराई प्रखंड का बेदौल असली पंचायत में जाने वाली मुख्य सड़क गहरे गड्ढे में तब्दील हो गई है। यहां डेढ़ साल पहले PCC रोड की ढलाई की गई थी लेकिन भाड़ी वाहनों और देखभाल के अभाव में बीचोबीच बने ड्रेनेज का स्लैब टूट चुका है।

ग्रामीण अपनी परेशानी बताते हुए कह रहे हैं कि डेढ़ साल पहले PCC सड़क की ढलाई की गई थी, लेकिन आज इस सड़क में गहरे गड्ढे हो गए हैं। जिसके कारण ग्रामीणों को काफी परेशानी हो रही है। नाले पर बने स्लैब के टूटने के कारण उसके अंदर के लोहे का सरिया बाहर की तरफ झांक रहा है। आए दिन राहगीरों और बच्चों के पैर, दो पहिया और छोटी 4 पहिया वाहन इसमें फंस जाते हैं, जो बड़ी परेशानी का सबब है। ऐसे में इसके कारण कोई बड़ी घटना घट सकती है।

कई बार औराई ब्लॉक में शिकायत की गई है। लेकिन अब तक कोई सुनवाई नहीं हो पाई है। सबसे ज्यादा समस्या में रात में होती है। लोग अंधेरे में चलने को मजबूर है। क्यूंकि इस PCC रोड के अगल बगल बिजली के पोल पर लाइट की व्यवस्था नहीं है। इस परिस्थित में कोई बड़ी घटना घट सकती है। प्रशासनिक स्तर पर कोई सुध लेने वाला नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि शाम ढलते ही वो घरों में बंधक की तरह कैद हो जाते हैं। क्योंकि इस रास्ते पर चलने का मतलब है किसी अनहोनी को खुद से आमंत्रित करना।

इस मुद्दे पर khabarjindagi.com ने पंचायत के मुखिया से बात करनी चाही, लेकिन बात मुखिया प्रतिनिधि रजनीश से हुई। रजनीश का कहना था कि पहले उस रास्ते पर चलना दुभर था। उनके ही कार्यकाल में उस रास्ते का जीर्णोद्धार करते हुए PCC रोड ढलवाया गया। जिसके बाद ग्रामीणों की परेशानी दूर हुई। रोड के टूटने का बड़ा कारण बड़ी वाहनों जैसे लोडेड टैक्टर का उस रास्ते पर चलना है, जिसके कारण नाले का स्लैब कहीं कहीं टूट गया है। 14 मई के बाद उसको बनवाने का कार्य शुरू किया जाएगा। और 2 से 3 दिन में सड़क फिर बेखौफ चलने लायक हो जाएगा।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें