मुजफ्फरपुर का यातायात विभाग नियमों की अनदेखी कर वाहन चालकों को जुर्माने की राशि में 50 फीसदी कटौती को तैयार है। इसको लेकर शनिवार को मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर स्टेडियम में लोक अदालत लगने जा रहा है।

मुजफ्फरपुर यातायात और परिवहन विभाग वाहन चालकों को राहत देने की तैयारी कर रहा है। वैसे वाहनचालक जिन्होंने किसी कारणवश हेलमेट नहीं लगाया है। वैसे वाहन चालक को यातयात विभाग उनको लगे जुर्माने में 50 प्रतिशत की रियायत देने जा रही है। इसके लिए 9 मई शनिवार को मुजफ्फरपुर के सिकंदरपुर में एक लोक अदालत का शिविर लगाने जा रही है।
मुजफ्फरपुर में कई ऐसे दो पहिया वाहन चालक हैं जो किसी कारणवश हेलमेट का इस्तेमाल नहीं करते हैं। ट्रैफिक लाइट पर लगे कैमरे में उनका फोटो रिकॉर्ड हो जाता है और उनके ऊपर यातायात विभाग द्वारा नियमों के अंतर्गत चालान किया जाता है। जो 1000 रुपए का होता है। इसी में वाहन चालक को रियायत मिलेगा।










