मुजफ्फरपुर: Mother’s Day पर मारवाड़ी युवा मंच द्वारा माँ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

ओल्ड एज होम में वृद्ध माताओ के साथ विभिन्न कार्यक्रम कर मनाया गया उत्सव

आने वाली 10 मई को महिला दिवस मनाया जाना है। लेकिन मां शब्द ऐसी अवस्था, ऐसी भावना, ऐसा जड़, ऐसा चेतना है जो शब्दों और हर परिभाषाओं से भी ऊपर है। वो दिनों, सालों और युगों में नहीं बल्कि जीवन के क्षणों और छंदों में बसा है। शायद यही वजह है कि जीवन की आपाधापी के बीच पश्चिम के देशों में साल का एक दिन मां के नाम कर दिया। लेकिन भारत में मां हर क्षण और पलों में जिंदा है।

इसी लिए कहा गया है कि “माँ ही मंदिर माँ ही पूजा, माँ के जैसा कोई न दूजा।” इसी भावना से प्रेरित होकर मुजफ्फरपुर के मारवाड़ी युवा मंच की संस्कृति शाखा द्वारा मातृ दिवस के उपलक्ष में 8 मई को माँ उत्सव कार्यक्रम का आयोजन ओल्ड एज होम में माताओ के साथ सात अलग अलग तरीकों से विभिन्न कार्यक्रम करके मनाया गया जिसमें माँ के नाम एक पौधा सदस्यो द्वारा लगाया गया

महिला शक्ति सम्मान कार्यक्रम के अंतर्गत ओल्ड एज होम में माताओ की देखरेख करने वाली महिला को सम्मानित किया गया। सदस्यों ने राधा नाम भजन की एक रील सभी माताओ के साथ बनाई। साथ ही धन्यवाद माँ कार्यक्रम के अंतर्गत मंच के सदस्यों द्वारा माँ के सम्मान में कविता की तरह पंक्तियों की लड़ियां समर्पित की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

स्वास्थ्य को ध्यान में रख माताओ के स्वास्थ्य जांच की व्यवस्था भी की गई जिसमें बीपी, शुगर, वजन आदि का चेकअप किया गया। प्रेम से सेवा इस कार्यक्रम के अंतर्गत सभी माता को फल, मिष्ठान आदि सामग्री भेंट की गई
साथ ही केक काटकर उत्सव को पूर्ण किया गया।

इन कार्यक्रमों के बीच मातृ दिवस पर एक अलग ही अनुभूति रही। कार्यक्रम में अध्यक्ष पूनम गट्टानी, सचिव प्रीति टेकरीवाल, कार्यक्रम संयोजिका राधा केजरीवाल, गरिमा अग्रवाल, मेघा सिस्का, मीडिया प्रभारी स्वाति गाड़ियां आदि सदस्य मौजूद रही। साथ ही कार्यक्रम संयोजीका राधा केजरीवाल की बेटी वंशिका केजरीवाल द्वारा माताऔ की बीपी और शुगर की जांच की गई जो की एक बहुत ही सहारानिय कार्य है

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements