नवोदय विद्यालय में प्रवेश के इक्षुक विद्यार्थियों के लिए इम्तेहान की घड़ी का ऐलान हो चुका है। 13 दिसंबर को यह परीक्षा होना है। सिर्फ मुजफ्फरपुर में 8 केंद्र बनाए गए हैं। यह परीक्षा कक्षा 6 में नामांकन को लेकर के है।
नवोदय विद्यालय के प्रभात कुमार ने बताया कि नवोदय प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले बच्चों के एडमिट कार्ड वेबसाइट पर अपलोड कर दिया गया है। प्रवेश पत्र पर ही परीक्षा केंद्र और हॉल टिकट नंबर सहित रॉल नंबर भी लिखे होंगे। अभिभावकों से अनुरोध है कि वो अपने बच्चे के एडमिट कार्ड को डाउनलोड कर लें।
परीक्षा दो घंटे की होगी जो कि सुबह 11:30 से शुरू होकर दोपहर 01 :30 तक चलेगा। परीक्षा के लिए आवेदक को 30 मिनट पहले परीक्षा केंद्र पर पहुंचना अनिवार्य है। परीक्षा में कुल मार्क्स 100 हैं जिसमें 80 बहु वैकल्पिक सवाल होगा जिसे 2 घंटे में हल करना है। इसमें कोई नेगेटिव मार्किंग नहीं है। इसलिए बच्चे बिना किसी डर के सारे सवालों को हल करने की कोशिश करेंगे।









