अपराधियों का मनोबल इस कदर बढ़ा हुआ है कि उन्हें पुलिस तक का खौफ नहीं है। इसी कड़ी में मुजफ्फरपुर के पानापुर में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है और उसके पास से एक देसी कट्टा और कारतूस बरामद किया गया है।
दरअसल मुजफ्फरपुर में कानून‑व्यवस्था, यातायात नियमों का अनुपालन, पूर्ण शराब बंदी हेतु संदिग्ध व्यक्ति / वाहनों की सघन चेकिंग अभियान सहित गंभीर कांडों में वांछित / फरार अपराधकर्मियों की गिरफ्तारी हेतु लगातार छापामारी की जा रही है इसी क्रम में पानापुर ओपी को एक गुप्त सूचना प्राप्त हुई थी कि एक अपराधी अपराध करने की फिराक में है। इसके लिए वह खरिका ओवरब्रिज के पास पहुंचने वाला है। पानापुर ओपी को जैसे ही यह सूचना प्राप्त हुई, वैसे ही पानापुर ओपी के थानाध्यक्ष मौके के लिए निकल गए। सूचना के आधार पर पुलिसकर्मी जब वहां पहुंच कर चेकिंग अभियान शुरू किया जिसमें उक्त अपराधकर्मी को गिरफ्तार किया और उसके पास से एक देसी पिस्टल 3 कारतूस और एक मोटरसाइकिल बरामद किया गया।
वरीय पुलिस अधीक्षक, ग्रामीण, राजेश कुमार सिंह प्रभाकर, मुजफ्फरपुर के द्वारा बताया गया कि अपराधी का नाम रोहित कुमार, पिताजी‑सचिन्द्र ओझा, सा०‑मधुकर छपरा, थाना‑कांटी, मुजफ्फरपुर का रहने वाला है। इसका अपराधिक इतिहास रहा है और इसके अन्य साथी अपराधकर्मी यो की जानकारी ली जा रही है।इस संबंध में मीनापुर (पानापुर ओ०पी०) थाना में प्राथमिक दर्ज कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।










