संतरा गाछी स्टेशन पर आरपीएफ द्वारा लगभग 41 किलोग्राम गांजा जब्त; छानबीन में जुटी पुलिस

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमेश कांत गिरि. घाटशिला संवाददाता. झारखंड.
पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 के मद्देनजर रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) ने गुप्त सूचना के आधार पर अन्य सुरक्षा एजेंसियों के साथ मिलकर संतरा गाछी रेलवे स्टेशन गहन जांच अभियान चलाया। जिसमें ट्रेन संख्या 06557 (एसएमवीटी बेंगलुरु–संतरा गाछी स्पेशल) के कोच संख्या B-10 के शौचालय में रखी लगभग 41 किलोग्राम गांजा जब्त किया।

खड़गपुर रेलवे पुलिस को एक सूचना प्राप्त हुई थी कि ट्रेन से नशीला पदार्थ की तस्करी की जा रही है। इसी गुप्त सूचना के आधार पर रेलवे पुलिस संतरागाछी और अन्य सुरक्षा एजेंसियों द्वारा एक गहन जांच अभियान चलाया गया जिसमें ट्रेन संख्या 06557 (एसएमवीटी बेंगलुरु–संतरा गाछी स्पेशल) के कोच संख्या B-10 के शौचालय में तीन लावारिस पिट्ठू बैग नीला, ग्रे और काले रंग के पाए गए। इन बैगों खोलकर देखने पर मादक पदार्थ जैसी संदिग्ध गंध आ रही थी।

इसके बाद बैगों के मालिक का पता लगाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई दावा करने वाला सामने नहीं आया। इसके बाद बैगों को ट्रेन से उतारकर प्लेटफॉर्म संख्या 04 पर लाकर अच्छी तरह जांच की गई। गवाहों की उपस्थिति में बैग खोलने पर उनमें से संदिग्ध मादक पदार्थ जो गांजा प्रतीत हो रहा था, बरामदगी कि गई।

इन बैगों से कुल 40 पैकेट जो भूरे रंग की सेलो टेप में लिपटे हुए पाएं गए। नीले बैग से 15 पैकेट, ग्रे बैग से 12 पैकेट तथा काले रंग बैग से 13 पैकेट बरामदगी हुई। इस मादक पदार्थ का कुल वजन लगभग 41.820 किलोग्राम पाया गया।

सभी आवश्यक औपचारिकताएं पूर्ण करने के बाद जब्त मादक पदार्थ को आगे की कानूनी कार्रवाई हेतु जीआरपीएस/शालीमार को सुपुर्द कर दिया गया। इस संबंध में जीआरपीएस/शालीमार द्वारा मामला दर्ज कर लिया गया है। आरपीएफ रेलवे परिसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए प्रतिबद्ध है और आगामी चुनावों के मद्देनजर अवैध गतिविधियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई जारी रखे हुए है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें