बिहार में सैनिक स्कूल की कक्षा 6 और 9 में प्रवेश के लिए परीक्षा का आयोजन हुआ। देश की रक्षा करने का सपना लिए हजारों बच्चों ने मुजफ्फरपुर में 18 जनवरी परीक्षा में शामिल हुए।
इस वर्ष एनटीए ने परीक्षा के स्तर को संतुलित रखने का प्रयास किया। कक्षा 6 के लिए कुल 125 प्रश्न पूछे गए। जो कुल 300 नंबर था। कक्षा 9 के लिए कुल 150 प्रश्न पूछे गए थे, जो 400 नंबरों के थे।
शहर के प्रतिष्ठित स्कूल बी पी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशन स्कूल मिठनपुरा में भी सैनिक स्कूल के परीक्षा का आयोजन हुआ था। जिसमें कक्षा 6 के परीक्षार्थियों की परीक्षा ली गई थी। परीक्षा के बाद छात्रों के चेहरों की मुस्कान से लग रहा था कि सवाल बहुत कठिन नहीं थे। छात्रों से पूछने पर बताया कि सवाल बहुत कठिन नहीं थे इसलिए ऊंचे अंकों से पास करने वाले छात्रों का ही दाखिला सैनिक स्कूल में हो सकेगा।










