बिहार ही नहीं उत्तरप्रदेश में भी स्कूल हुए बंद..ठंड से मध्य और उत्तर भारत में शिक्षा पर ब्रेक

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

सिर्फ बिहार ही नहीं उत्तरप्रदेश भी शीतलहर के प्रकोप से जूझ रहा है। अत्यधिक ठंड की  स्थिति बनी हुई है। मौसम विभाग ने जहां पूरे बिहार के जिलों में ठंड का अत्यधिक प्रकोप और ठंडी हवा चलने की भविष्यवाणी की है। वहीं उत्तरप्रदेश में गला देने वाली ठंड को देखते हुए मौसम विभाग की तरफ से इसके लिए ऑरेंज अलर्ट चेतावनी भी जारी किया गया है।

इस हार गलाती ठंड से बच्चों के स्वास्थ्य पर प्रतिकूल संभावना को देखते हुए मुजफ्फरपुर के जिलाधिकारी सुब्रत कुमार सेन ने और समस्तीपुर के DM रोशन कुशवाहा ने 7 जनवरी को आदेश जारी करते हुए जिले के सभी स्कूलों में कक्षा 8वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियों पर 10 जनवरी 2026 तक के लिए प्रतिबंध लगा दिया है।

वहीं उत्तरप्रदेश के प्रयागराज, लखीमपुर खीरी, अलीगढ़, बदायूं, बस्ती जिलों में 10 जनवरी तक, वाराणसी में 9 जनवरी तक, तो सीतापुर में 12 जनवरी तक जबकि शाहजहांपुर में तो 14 जनवरी तक के लिए स्कूल बंद कर दिया गया है।

इससे ऊपर के छात्रों के लिए स्कूल पूरी तरह बंद नहीं किया गया है बल्कि उनके समय में फेरबदल किया गया है। अब कक्षा 9वीं से 12वीं तक की शैक्षणिक गतिविधियां सुबह 10:00 बजे से दोपहर 3:30 बजे के बीच ही संचालित की जा सकेंगी। मैट्रिक और इंटरमीडिएट की होने वाली बोर्ड परीक्षाओं को देखते हुए प्री-बोर्ड और बोर्ड परीक्षाओं के लिए आयोजित होने वाली कक्षाओं को इस प्रतिबंध से बाहर रखा गया है।

Advertisements
Advertisements
Advertisements
Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.