सोना देवी विश्वविद्यालय में हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह सोमवार को; ‘विश्व का तोरण द्वार है- हिंदी’ विषय पर होगी चर्चा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

5 अक्टूबर 2026 को आयोजित होगा हिंदी पखवाड़ा का समापन समारोह

घाटशिला/जमशेदपुर/खबर जिन्दगी: सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला में 5 अक्टूबर 2026 सोमवार को हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम का समापन समारोह आयोजित किया जा रहा है। इस आयोजन में ‘विश्व का तोरण द्वार है- हिंदी’ विषय पर एक संगोष्ठी भी की जा रही है। यह आयोजन विश्वविद्यालय के स्वामी विवेकानंद सभागार में सुबह 11 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक प्रस्तावित है।

विश्वविद्यालय की ओर से जो जानकारी साझा की गई है। उसके अनुसार, हिंदी पखवाड़ा कार्यक्रम 14 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक आयोजित किया गया था। इस आयोजन के दौरान विद्यार्थियों के लिए हिंदी कविता, निबंध लेखन, प्रश्नोत्तरी, श्रुतिलेख और वाद-विवाद सहित विभिन्न प्रतियोगिताओं कराई गई थी।

‘विश्व का तोरण द्वार है- हिंदी’ विषय पर संगोष्ठी

समापन समारोह के दौरान ‘विश्व का तोरण द्वार है- हिंदी’ विषय पर एक संगोष्ठी आयोजित की जाएगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एवं वक्ता डॉ. जंग बहादुर पाण्डेय, पूर्व हिन्दी विभागाध्यक्ष, रांची विश्वविद्यालय, रांची होंगे।कार्यक्रम में हिंदी भाषा, साहित्य और उसके व्यापक सामाजिक एवं सांस्कृतिक महत्व पर विचार-विमर्श किया जाएगा।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथि होंगे शामिल

समारोह में डॉ. प्रसेनजित तिवारी, महासचिव, तुलसी भवन, जमशेदपुर को शाश्वत अतिथि के रूप में आमंत्रित किया गया है। वहीं डॉ. मयंक मुरारी, प्रबंधन गुरु एवं साहित्य रत्न रिसर्च स्कॉलर, विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगे।

कार्यक्रम की अध्यक्षता सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति श्री प्रभाकर सिंह करेंगे। विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुआ कार्यक्रम में आशीर्वचन देंगे।

इसके अलावा डॉ. विनय कुमार पाण्डेय, प्रखर पत्रकार एवं साहित्यकार, रांची; डॉ. प्रमोद रंजन पाण्डेय, सेवानिवृत्त प्रबंधक, इंडियन ऑयल, रांची और डॉ. सोनम गुप्ता, दूरदर्शन उद्घोषिका, रांची की भी कार्यक्रम में सहभागिता रहेगी।

विद्यार्थियों की प्रतियोगिताओं के बाद होगा समापन

हिंदी पखवाड़े के दौरान विद्यार्थियों ने हिंदी भाषा और साहित्य से जुड़ी प्रतियोगी गतिविधियों में भाग लिया था। समापन समारोह के दौरान इन गतिविधियों के साथ हिंदी के वर्तमान स्वरूप और उसके व्यापक उपयोग पर भी चर्चा की जाएगी।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने हिंदी भाषा, साहित्य और संस्कृति में रुचि रखने वाले लोगों से कार्यक्रम में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.