स्थानीय डॉ जगन्नाथ मिश्र महाविद्यालय में हिन्दी विभाग के प्राध्यापक डॉ रमाकांत सिंह, संस्कृत विभाग के प्राध्यापक डॉ अजीत कुमार एवं मैथिली विभाग के प्राध्यापक डॉ रतन कुमार झा के सेवानिवृत्त होने पर महाविद्यालय परिवार की ओर से सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। 4 दशक तक इन्होंने महाविद्यालय को निर्बाध सेवा दिया।

सोमवार को समारोह की अध्यक्षता करते हुए महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ विनोद कुमार चौधरी ने कहा कि लगभग चार दशकों के इनके सेवाकाल में महाविद्यालय के प्रति इनका समर्पण वर्षों तक याद किया जाएगा। शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों के प्रति इनका आत्मीय व्यवहार अनोखा रहा है। मौके पर एल एस डब्ल्यू के प्राध्यापक डॉ मनोज कुँवर ने कहा कि ये स्थापना काल से ही महाविद्यालय के शिक्षक रहे हैं। इनका सहयोगात्मक स्वभाव इन्हें लोकप्रिय शिक्षक के रूप में स्थापित किया। वही डॉ अभिलाषा ने इन शिक्षकों को महाविद्यालय का धरोहर बताया। जबकि डॉ संगीता साह ने कहा कि इन शिक्षकों का जीवन और इनका व्यक्तित्व साधक के तौर पर जाना जाएगा।
अपने संबोधन में इन शिक्षकों ने कहा कि इस महाविद्यालय ने जोे इन्हें नाम और सम्मान दिया है इसका रोम-रोम ऋणी रहेगा। इसके पूर्व अतिथियों द्वारा इन्हें शॉल, मोमेंटो, अंगवस्त्रम आदि से सम्मानित किया गया। महाविद्यालय प्रबंधन द्वारा पूर्व की भांति सम्मान राशि प्रदान की गई। स्वागत डॉ सुरेश प्रसाद शाही, संचालन डॉ पंकज कुमार नीरज एवं धन्यवाद ज्ञापन प्रो सत्यप्रकाश उपाध्याय ने किया।
मौके पर डॉ अरुण कुमार, डॉ सुबोध कुमार, डॉ विनय कुमार झा, प्रो सच्चिदानंद सिंह, डॉ सुमन कुमारी, डॉ नूरजबीं, डॉ नीलिमा, डॉ प्रतिमा, डॉ अनुराधा, डॉ प्रेम कुमार, डॉ ध्रुव नारायण, डॉ प्रभात कुमार सिन्हा, डॉ जावेद हाशिम, डॉ नदीम हसन, डॉ राजन कुमार, डॉ पप्पू कुमार, डॉ सुमित कुमार, डॉ संगीता साह, डॉ रिंकी कुमारी, डॉ अनामिका, प्रो राजकुमार, प्रो सत्य प्रकाश उपाध्याय, प्रो आँचल सिंह, अनिल कुमार, ओमप्रकाश, विकाश शंकर, नीलाम्बर, बद्री सिंह समेत महाविद्यालय के शिक्षक-शिक्षकेत्तर कर्मचारियों की उपस्थिति रही।










