हर साल की तरह इस साल 2025 में भी बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा -शेरपुर रोड में दो-दिवसीय वार्षिक खेलकूद समारोह (Annual Sports Meet) की शुरुआत हुई। कार्यक्रम का उद्घाटन मुज़फ़्फरपुर के विधायक रंजन कुमार, विद्यालय के निदेशक सुमन कुमार, संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार तथा प्राचार्य रंजीत कुमार द्वारा दीप प्रज्वलन एवं स्पोर्ट्स मीट मशाल जलाकर किया गया।

उद्घाटन समारोह के पश्चात सभी दलों के बच्चों ने भव्य मार्चपास्ट प्रस्तुत किया और मुख्य अतिथि को सलामी दी। इसके बाद विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं का आरंभ हुआ
आज पहले दिन के आयोजन में क्लास प्ले से वर्ग 5 तक के बच्चों ने भाग लिया। दिन के गुनगुनी धूप में खेल को लेकर बच्चों का उत्साह देखते बनता था। आज के खेलों में जो आकर्षण का प्रमुख केंद्र रहा वो था 80 मीटर दौड़, पिक द बॉल रेस, बनी रेस, स्पून एंड मार्बल रेस, बुक बैलेंसिंग, शेक रेस और वॉलीबॉल का पहला सेमीफाइनल (रेड बनाम येलो ग्रुप) खेला गया।
13 दिसंबर को बीपी इंद्रप्रस्थ इंटरनेशनल स्कूल मिठनपुरा में वार्षिक खेलकूद समारोह (Annual Sports Meet) का दूसरा एवं समापन दिवस आयोजित होगा, जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में माननीय विधायक बेबी कुमारी, उपमेयर मोनालिसा, डॉ. नवीन, कुढ़नी विधायक केदार गुप्ता तथा अन्य विशिष्ट गणमान्य अतिथि सम्मिलित होंगे। इसी दिन पुरस्कार वितरण समारोह भी आयोजित किया जाएगा, साथ ही अभिभावकों एवं शिक्षकों की टीमों के बीच होने वाले रोचक खेल का आयोजन विशेष आकर्षण का केंद्र रहेंगे।
आज के सफल आयोजन के समापन पर संयुक्त निदेशक अक्षय कुमार ने सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा विद्यालय कर्मियों विशेषकर खेल शिक्षक श्री संजीत कुमार को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए हार्दिक धन्यवाद ज्ञापित किया। उन्होंने आशा व्यक्त की कि कल का दिन भी आज की ही तरह उत्साहपूर्ण और शानदार रहेगा।









