ताजा मामले में मुजफ्फरपुर के बेनीबाद एलटीएफ पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूआरी से आगे तीरमुहान के पास कार्रवाई करते हुए ऑटो से 354 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है, जिसमें चालक समेत दो को मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऑटो गाड़ी जब्त की है।
बिहार सरकार शराबबंदी को लेकर चाहे लाख दावा कर रही हो कि शराबबंदी सफल रहा है। लेकिन राज्य में रोज हजारों लीटर शराब पकड़े जा रहे हैं, जिससे शराबबंदी की हकीकत सामने आ रही है।
मुजफ्फरपुर के बेनीबाद एलटीएफ पुलिस की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर बेनीबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत बरूआरी से आगे तीरमुहान के पास कार्रवाई करते हुए ऑटो से 354 लीटर विदेशी शराब की खेप बरामद की है, जिसमें चालक समेत दो को मौके से गिरफ्तार किया गया है। साथ ही ऑटो गाड़ी जब्त की है।
पुलिस के पूछताछ में ऑटो चालक संजीत कुमार और बरूआरी निवासी सूरज कुमार सिंह ने पुलिस को कई चौकाने वाला खुलासा किया है। उसने कर्जा थाना और आसपास के गांव के कई शराब के कारोबारीयो के नाम बताया है। पुलिस ने सभी के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है, और आगे की कार्रवाई जारी है। यह कार्रवाई वरीय पुलिस अधीक्षक कानतेश कुमार मिश्रा के निर्देश पर की गई।










