
सासाराम के बलिहार में गोवर्धन पूजा के अवसर पर दंगल का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का आयोजन गोवर्धन पूजा समिति उत्तर टोला सूर्यपुरा द्वारा किया गया, जिसमें बनारस के दीपक पहलवान व कैमूर के दीपक पहलवान ने बारी मारी।
गोवर्धन पूजा के अवसर पर आयोजित दंगल प्रतियोगिता से पूर्व हाथी-घोड़े,ऊंट व गाजे बाजे के साथ जुलूस निकाली गयी। जो सूर्यपुरा उत्तर टोला से चलकर प्रखंड कार्यालय होते हुए बारून बंगला चौक बलिहार होते हुए पुनः अखाड़े तक पहुंचा। इस दौरान राधे कृष्ण की झांकी निकाली गई।
जुलूस समाप्त होने के साथ ही विराट दंगल का आयोजन किया गया। जिसका उद्घाटन सूर्यपुरा मुखिया प्रमोद कुमार ने किया। दंगल की शुरुआत सूर्यपुरा के रामजी यादव व उनके भतीजे गुड्डू ने कुश्ती का प्रदर्शन कर की। इसके बाद निर्णायक लोरिक पहलवान की देखरेख में शुरू हुई प्रतियोगिता में नागेंद्र पहलवान व दीपक पहलवान बनारस ने बाजी मारी।
प्रतियोगिता में विश्वनाथ यादव कर्मनाशा,जालिम पहलवान बनारस के अलावे भोजपुर, रोहतास, मिर्जापुर, गाजीपुर, बक्सर, कैमूर, चकिया आदि स्थानों से आये पहलवानों ने अपना करतब दिखाया। कमेंट्री मजहरुल हक व विवेक कुमार ने किया।
इस अवसर पर जनार्दन सिंह यादव,प्रकाश कुमार,धनजी सिंह,पूर्व मुखिया सरफराज अहमद,सरपंच शिवयश भगत,सुदामा पांडेय,अशोक सिंह यादव,विजय गुप्ता,विनोद सिंह,शिवनारायन सिंह,सत्येंद्र सिंह,बसावन सिंह,पैक्स अध्यक्ष रामप्रसाद सिंह सहित कई अन्य गणमान्य अथिति भी उपस्थित थे।










