ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर झारखंड CM हेमंत सोरेन की हाई लेवल मीटिंग

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

ईद, सरहुल और रामनवमी का त्यौहार आने वाला है। इसको लेकर शांति, विधि व्यवस्था एवं सुरक्षा को बनाए रखने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने 19 मार्च गुरुवार को एक उच्च स्तरीय बैठक की। जिसमें वरीय पदाधिकारियों की उपस्थिति में वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से सभी जिलों के उपायुक्त और वरीय पुलिस अधीक्षक/पुलिस अधीक्षक शामिल हुए ।

झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने आगामी त्योहारों ईद, सरहुल और रामनवमी को लेकर वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय बैठक की। 19 मार्च 2026 को हुई इस बैठक में कानून-व्यवस्था बनाए रखने, सांप्रदायिक सौहार्द सुनिश्चित करने, भड़काऊ गानों पर रोक लगाने और आपराधिक तत्वों पर सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए।

बैठक के मुख्य बिंदु :
सभी जिलों के डीसी, एसएसपी और एसपी को सुरक्षा व्यवस्था को लेकर कड़े निर्देश दिए गए। सीएम सोरेन ने जिलों और स्थानीय थानों को बेहतर बेहतर कानून व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए गए। साथ ही अतिसंवेदनशील जगहों पर अतिरिक्त पुलिसबल की तैनाती की लिए पुलिस के वरीय अधिकारियों को निर्देशित किया गया। स्थानीय थानों को सतर्क रहने और पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती के निर्देश दिये गये।

सोशल मीडिया पर नजर: वरीय अधिकारियों से यह सुनिश्चित करने को कहा गया है कि सारे सोशल मीडिया पर नजर रखें। किसी भी सोशल मीडिया पर सांप्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने वाली अफवाहों को रोकने के लिए सोशल मीडिया की निगरानी रखने की बात कही गई है।

जुलूस और गाजे-बाजे: पूजा समितियों पर भी पाबंदी लगाई गई है। किसी भी पूजा समिति के द्वारा जुलूस में भड़काऊ भाषण यानी सांप्रदायिक तंज करने वालों पर नजर रखने और नकेल कसने को भी बोला गया है। इसके साथ ही  उत्तेजक गाने बजाने पर सख्त पाबंदी लगाई है है।

बुनियादी सुविधाएं: त्योहारों के दौरान बिजली और पानी की निरंतर आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं इसके साथ ही जुलुश के दौरान सड़को के किनारे पेयजल की व्यवस्था करने को कहा गया है। इसी के साथ स्वास्थ्य व्यवस्था को ध्यान में रखते हुए जगह जगह स्वास्थ्य विभाग की टीम को भी तैनात करने को कहा गया है।जुलुश वाले रास्ते पर एंबुलेंस की भी व्यवस्था करने को कहा गए ही है जिसमें स्वास्थ्य संबंधी समस्या आने पर तुरंत उपचार मिल सके।

असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई: जहां कही भी पप्रशासन को एकाग्रता है कि कानून-व्यवस्था बिगाड़ने की कोशिश की जा रही है तुरंत ऐसे असामाजिक तत्वों पर पुलिस के द्वारा कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया है। मुख्यमंत्री ने अधिकारियों से कहा कि त्योहारों के दौरान सभी समुदायों के बीच भाईचारा और शांति बनी रहनी चाहिए।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें