उमेश कांत गिरि. घाटशिला संवाददाता. झारखंड
घाटशिला: हिंदू नववर्ष के अवसर पर गुरुवार शाम आसमान से हल्की गिरती बूंदाबांदी के बीच भव्य शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें हजारों श्रद्धालुओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। शोभायात्रा की अध्यक्षता हिंदुत्व युवा नेता एवं आयोजन समिति के अध्यक्ष साहिल आनंद समेत अन्य सनातनियों ने की।

शोभायात्रा की शुरुआत घाटशिला के राजस्टेट मैदान से हुई जो मुख्य सड़क होते हुए मऊभंडार शिव मंदिर परिसर पहुंचकर संपन्न हुआ। इस दौरान जय श्री राम उद्घोष सहित गाजे-बाजे, डीजे की धुन में युवा, स्थानीय एवं व्यापारी भी शोभायात्रा में शामिल होकर भक्ति गीतों पर जमकर झूमते नजर आये। शोभायात्रा में सभी लोगों का बजरंग बली का पट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। युवाओं ने हाथों में केसरिया ध्वज थामे जय श्रीराम, हर-हर महादेव, वंदे मातरम् और भारत माता की जय के जयकारे का उद्घोष लगाए गए, जिससे पूरा शहर का वातावरण राममय हो गया।

भक्ति गीतों राम जी की निकली सवारी, राम जी की लीला है न्यारी। मुझे चढ़ गया भगवा रंग और श्री राम जानकी बैठे हैं मेरे सीने में भक्तिमय गीतों से वातावरण गूंजायमान हो गया। भक्ति मय धुन पर श्रद्धालु झूमते नजर आए। युवाओं में खासा उत्साह देखने को मिला और गाजे-बाजे व डीजे की धुन पर लोग भक्ति गीतों पर नृत्य करते हुए अपने कदमों को थिरकाते रहे।
शोभायात्रा के दौरान विधि-व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद रहा। घाटशिला एवं मऊभंडार पुलिस ने पूरे मार्ग पर गश्त कर स्थिति का जायजा लेते हुए विधि व्यवस्था को शांतिमय बनाए रखने में सहयोग करते दिखे।
इधर, मऊभंडार शिव मंदिर में मंदिर समिति के महासचिव नवल सिंह की अध्यक्षता में शोभायात्रा के स्वागत के लिए भव्य व्यवस्था की गई। इस दौरान पुष्पवर्षा तथा 121 दीप भी प्रज्ज्वलित किए गये। श्रद्धालुओं में जलेबी का वितरण किया गया। वहीं श्रीकृष्ण मंदिर, मऊभंडार की ओर से शर्बत वितरण की व्यवस्था भी की गई। इसके अलावा विभिन्न चौक-चौराहों पर भी शोभायात्रा का गर्मजोशी से आम लोगों और व्यापारी वर्ग ने भी प्रसन्नता पूर्वक खुले दिल से स्वागत किया गया।
शोभा यात्रा के दौरान समिति द्वारा समाजसेवियों को बजरंग बली का पट्टा पहनाकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर साहिल आनंद ने कहा कि हिंदू नोबेल सामाजिक संस्कृति और परंपरा के साथ-साथ एकता का प्रतीक है इस आयोजित शोभा यात्रा का उद्देश्य समाज में एकता सद्भाव और सांस्कृतिक चेतना को बढ़ावा देना है उन्होंने शोभा यात्रा का सफल आयोजन के लिए सभी सनातनियों सहित समाज के सभी वर्गों एवं पुलिस प्रशासन के प्रति आभार जताया है। शोभायात्रा शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से संपन्न हुई।
इस अवसर पर साहिल आनंद, मंटू सिंह, हरप्रीत सिंह, सुशांत सिंह, सुमन घोष, रमेश गोराई, अभिषेक शुक्ला, सायन सेन, रोहित शर्मा, गंगेश महतो, मनोज धुल्ली, कृष आदि की भूमिका रही. मौके पर कर्ण सिंह, राहुल पांडेय, शेखर रवानी, सत्या तिवारी, रंगलाल महतो, विजय पांडेय, गोपाल कृष्ण अग्रवाल, मुनमुन पांडेय, हेमंत नारायण सिंह, मंतोष मंडल, ब्रजेश सिंह, सिद्धार्थ राज, निर्मला शुक्ला, सुजन मन्ना, सीखेन दास, शंकर कालिंदी, स्वप्न सीट, विश्वनाथ भट्टाचार्य, सागर नामाता, किशन नामाता, अभिषेक, प्रियांशु, आकाश, संस्कार अग्रवाल, संदीप देवगम, प्रसेनजीत सरकार, देवांशू, राहुल समेत बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित थे।

