Central Cabinet Ministry: प्रधानमंत्री मोदी ने विदेश दौरे से लौटते ही 21 मई को मंत्री परिषद की बैठक बुलाई। जिसमें सभी विभागों के काम की समीक्षा की साथ हीं कृषि, पेट्रोलियम समेत कई विभागों का प्रेजेंटेशन भी हुआ। इसके साथ ही ये कयास लगने भी शुरू हो गए कि संभवतः 20 जून तक केन्द्रीय मंत्रिमंडल में फेरबदल भी होगा।

सूत्रों के हवाले से जो खबर निकल कर आ रही है उसके अनुसार जून के तीसरे हफ्ते में केंद्रीय मंत्रिमंडल में कुछ फेरबदल होने की भी संभावना है। दरअसल देश में कई क्षेत्रों में अमेरिका ईरान युद्ध के बाद कुछ जरूरी उत्पादों पर आयात करने में काफी परेशानी हो रही है। जैसे कि पेट्रोलियम प्रदार्थ, खाद और प्लास्टिक के रॉ मटेरियल्स के दामों में भरी उछाल आया है। सरकार कह रही है, कहीं कोई समस्या नहीं है फिर भी पेट्रोल पंप पर लगी लंबी कतार और पेट्रोल और डीजल के मूल्यों में वृद्धि अपने आप में बहुत कुछ कहता है। इसके साथ ही Neet UG पात्रता परीक्षा में बार बार प्रश्नपत्र का लीक हो जाना एक बड़ा मुद्दा है। जिससे Medical Aspirant में काफी आक्रोश दिख रहा है।

नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा बुलाई गई इस समीक्षा बैठक में मंत्रियों के पिछले दो सालों के कामकाज की गहन समीक्षा की गई। साथ ही मिडिल ईस्ट में अमेरिका ईरान युद्ध के बीच मंत्रियों के प्रदर्शन की भी समीक्षा की गई। ख़बरों के अनुसार, कमजोर प्रदर्शन वाले मंत्रियों की छुट्टी हो सकती है और कुछ नए चेहरों को टीम में शामिल किया जा सकता है। वहीं राज्यसभा (उच्च सदन) के जिन सदस्यों का कार्यकाल समाप्त हो रहा है ऐ4 वह मंत्री पद पर आसीन हैं उनकी छुट्टी की भी संभावना है।उनकी जगह नए लोगों को जिम्मेदारियां मिलने की चर्चा है।
अभी जैसे देश में Neet UG पात्रता परीक्षा में बार बार प्रश्नपत्र का लीक हो जाना एक बड़ा मुद्दा बना हुआ है। इसको लेकर Medical Aspirant में काफी आक्रोश दिख रहा है। अब छात्र भी कहने लगे है कि सरकार परीक्षा क्यूं लेती है जब उन्हें अपने लोगों के बच्चों को मेडिकल की पढ़ाई करानी है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने इसके बाद ऐलान किया है।की NEET की परीक्षा अब ऑनलाइन होगी। लेकिन इसने सरकार की कार्यप्रणाली पर उंगली जरूर उठा दी है।










