बिहार: विपक्ष ने जनसुनवाई कार्यक्रम पर उठाए सवाल;  फरियादियों की नहीं होती सुनवाई

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

जदयू कोटे के मंत्री द्वारा जनसुनवाई कार्यक्रम राजनीतिक पब्लिसिटी स्टंट मात्र है : अरुण यादव

बिहार सरकार को बिहार की खजाने की स्थिति से जनता को अवगत कराना चाहिए: अरुण कुमार यादव

अरुण कुमार यादव प्रदेश प्रवक्ता, राजद, बिहार की कलम से

राष्ट्रीय जनता दल के प्रदेश प्रवक्ता अरुण कुमार यादव ने जदयू कार्यालय में जदयू कोटे के बिहार सरकार के मंत्री द्वारा आयोजित जनसुनवाई कार्यक्रम को दिखावटी और राजनीतिक पब्लिसिटी स्टंट मात्र बताया है। इस तरह के कार्यक्रम के माध्यम से जदयू कोटे के मंत्री का मुख्य उद्देश्य सुर्खियां बटोरना और अपने चेहरा को चमकाना मात्र है। जनसुनवाई कार्यक्रम में अपनी समस्याओं को लेकर पहुँचने वाले फरियादियों की समस्याओं का कोई समाधान नहीं होता है। जनसुनवाई कार्यक्रम के नाम पर जदयू के मंत्री जनता को गुमराह कर रहे हैं।

राजद प्रवक्ता ने उपमुख्यमंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव जी के विरुद्ध अनर्गल प्रलाप करने के पहले उपमुख्यमंत्री सह वित्त मंत्री बिजेंद्र प्रसाद यादव जी को श्वेत पत्र जारी कर बिहार की खजाने की स्थिति से राज्य की जनता को अवगत कराना चाहिए। ताकि जनता को पता चल सके कि राज्य की वित्तीय स्थिति क्या है।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के करण आज बिहार पर 4 लाख करोड़ से अधिक का कर्ज है। बिहार के प्रत्येक व्यक्ति पर 35 हजार से अधिक का कर्ज है। फिर सम्राट सरकार 72, 901.31 करोड़ का कर्ज लेने जा रही है। बिहार सरकार की यह स्थिति है। पिछले दो दशक में एनडीए की सरकार ने बिहार को कंगाल कर दिया।

राजद प्रवक्ता ने कहा कि एनडीए सरकार की विफलता और कुशासन से जनता का ध्यान हटाने के लिए ही एनडीए के तमाम नेता तेजस्वी नाम का जप, जपते रहते हैं। चूंकि सरकार की उपलब्धि गिनाने के लिए इन लोगों के पास कुछ नहीं है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें