चंपारण: बिहार और यूपी की Lifeline बंद; गंडक पर बना जादोपुर-मंगलपुर पुल खतरे में

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

अभी हाल ही में भागलपुर की गंगा नदी पर बना विक्रमशिला पुल दो भागों में बट गया था। ठीक वही स्थिति पश्चिम चंपारण के बेतिया और गोपालगंज को जोड़ने वाली गंडक पर बना जादोपुर-मंगलपुर पुल का हो जाता अगर प्रशासन की नींद भागलपुर की तरह ही बंद रहती। समय रहते प्रशासन को इसकी जानकारी मिली और अब पुल को बंद कर दिया गया है। यह पुल चंपारण की तरफ से बिहार और यूपी की Lifeline है।

लगता है बिहार की नदियों पर बने पुलों को कोई ग्रहण लग गया है। कुछ दिन पहले ही भागलपुर जिले की विक्रमशिला सेतु 133-34 नंबर पाये के बीच का स्पाइन धराशाई हो गया था। इसके बाद से बेतिया के गंडक नदी के ऊपर बने जादोपुर-मंगलपुर पुल में दरार आने के कारण बंद कर दिया गया। जिसके बाद अब गोपालगंज से बेतिया का आवागमन पूरी तरह ठप पड़ गया है। जो वीडियो सामने आए हैं उनमें इस गैप को स्पष्ट तौर से देखा जा सकता है। फिलहाल प्रशासन ने इस पुल से भारी गाड़ियों के आवागमन पर रोक लगा दिया है

गोपालगंज जिले को पश्चिमी चंपारण से जोड़ने वाले गंडक नदी पर बने जादोपुर-मंगलपुर पुल के पांचवें पिलर के समीप स्पैन में बड़ी दरार मिलने के बाद जिला प्रशासन ने फिलहाल भारी वाहनों के परिचालन पर रोक लगा दी है। शनिवार को पुल की जांच कर डीएम पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि पुल के स्पैम में लगभग 6 इंच का गैप आ गया है। अगर बड़े और भाड़ी वाहन इस पुल से गुजरेंगे तो दरार और बढ़ सकता है। जिससे खतरे की आशंका बढ़ जाएगी।

अब इस पुल के इतिहास को जान लीजिए:         साल 2015 में  पश्चिम चंपारण को गोपालगंज से जोड़ने के लिए पुल निर्माण निगम ने गंडक नदी पर करीब 1.92 किलोमीटर लंबे जादोपुर-मंगलपुर पुल का निर्माण कराया था। इसके निर्माण पर लगभग 550 करोड़ रुपये खर्च किए गए थे। यह पुल गोपालगंज और पश्चिम चंपारण जिले के लोगों के लिए लाइफलाइन माना जाता है। बेतिया से गोरखपुर के लिए ये बिल्कुल सीधा रास्ता है। जो कि बेतिया और गोपालगंज के बीच की दूरी इस पुल के कारण 110 किलोमीटर कम हो जाती है। प्रतिदिन हजारों छोटे-बड़े वाहन इस पुल से होकर गुजरते हैं। ऐसे में पुल के स्पैन में आई दरार ने यात्रियों और प्रशासन दोनों की चिंता बढ़ा दी।

जादोपुर-मंगलपुर पुल के स्पैन में गैप आने की सूचना के बाद जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिन्हा, एसडीएम अनिल कुमार, जल संसाधन विभाग के अधिकारी सहित कई पदाधिकारी पहुंचे और पुल का निरीक्षण किया। गोपालगंज जिला मजिस्ट्रेट पवन कुमार सिन्हा ने बताया कि मेगाब्रिज के स्पैन में गैप आया है। मामले को गंभीरता से लेते हुए इसकी रिपोर्ट पटना स्थित एनआईटी और आईआईटी की विशेषज्ञ टीम को भेजी गई है। जल्द ही विशेषज्ञों की टीम पुल का तकनीकी निरीक्षण करेगी और गैप के निराकरण लेकर आवश्यक सुझाव भी देगी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें