भारत सरकार के जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से कराई गई प्रतियोगिता में पूरे भारत से चयनित 4 छात्रों में बिहार के हैं 2 छात्र, जाएंगे इटली
मुजफ्फरपुर जवाहर नवोदय विद्यालय के छात्र एहतेशाम रिजवी और बिहार के हीं हाजीपुर से चयनित छात्रा रिद्धि रंजन इटली जाएंगे। इन दोनों छात्रों का चयन इंटरनेशनल अर्थ साईंस ओलम्पियाड के लिए हुआ है, जो इटली में 20 अगस्त 27 अगस्त तक चलेगा।
पूरे भारत से इसमें चार बच्चे का चयन हुआ है जिसमें एक दो बिहार से और दो पश्चिम बंगाल से चयनित हुए हैं। जिसमें बिहार के मुजफ्फरपुर के जवाहर नवोदय विद्यालय में 12 वीं के छात्र एहतेशाम रिजवी और हाजीपुर से छात्रा रिद्धि रंजन है वहीं पश्चिम बंगाल से आरोन मैती और सौमित मंडल का चयन हुआ है। आरोन मैती डीएवी मॉडल स्कूल, आईआईटी खड़गपुर (पश्चिम मेदिनीपुर) के 10वीं कक्षा के छात्र हैं।
भारत सरकार के जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से इसी साल 24 जनवरी को प्रतियोगिता परीक्षा कराई गई थी। इसके बाद इनमें से चयनित छात्रों की दूसरे स्टेज के एग्जाम के लिए महाराजा सयाजी राव यूनिवर्सिटी में 20 दिनों का बाजाप्ता ट्रेनिंग और प्रैक्टिकल क्लास चलाया गया था। इसके बाद भारत सरकार के जूलॉजिकल सोसाइटी ऑफ इंडिया की ओर से इन छात्रों की प्रतियोगिता परीक्षा आयोजित की गई, जिसमें से ये 4 छात्र चयनित हुए।
नवोदय विद्यालय के प्रभारी प्राचार्य पंकज कुमार ने बताया कि 19वें इंटरनेशनल अर्थ साईंस ओलम्पियाड इटली में 20-27 अगस्त तक होना है। इसकी मेजबानी वहां के विवि कर रही है। 40 देशों के बच्चे इसमें शामिल होंगे। यहां इंटरनेशनल टीम के साथ बच्चे इटली के अलग अलग क्षेत्रों का भ्रमण भी करेंगे। इसके अलावा अर्थ साईंस प्रोजेक्ट भी प्रस्तुत करेंगे। प्राचार्य ने कहा कि यह जेएनवी के साथ ही पूरे प्रदेश के लिए गौरव की बात है। एहतेशाम के चयन पर स्कूल में हर्ष का माहौल है।










