घाटशिला में आधुनिक नेत्र चिकित्सा की शुरुआत, शारदा नेत्रालय की नई शाखा का शुभारंभ

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

उमेश कांत गिरि ब्यूरो प्रमुख घाटशिला झारखंड घाटशिला: पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला अनुमंडल और आसपास के लोगों को स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक बड़ी सौगात मिली है। पानी नर्सिंग होम, घाटशिला में वैदिक मंत्रोच्चार और पूजा-अर्चना के बीच शारदा नेत्रालय की नई शाखा का शुभारंभ गुरुवार को हुआ। रामकृष्ण मठ के स्वामी नटराजन महाराज ने फीता काटकर इस आधुनिक नेत्र चिकित्सा केंद्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम की शुरुआत मंगलाचरण और पूजा-अर्चना से हुई। स्वागत भाषण में डॉ. नीतीश आर. भारद्वाज ने कहा कि बदलती जीवनशैली, मोबाइल और स्क्रीन के बढ़ते उपयोग के कारण बच्चों सहित सभी आयु वर्ग में नेत्र रोग तेजी से बढ़ रहे हैं। उन्होंने अभिभावकों और शिक्षकों से नियमित नेत्र परीक्षण कराने और स्वस्थ जीवनशैली अपनाने की अपील की।

इस अवसर पर स्वामी उमाकांत महाराज ने कहा कि सेवा और समर्पण की भावना से संचालित यह संस्थान समाज को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान करेगा और जनकल्याण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।
वरिष्ठ समाजसेवी तापस चटर्जी ने विश्वास जताया कि शारदा नेत्रालय संवेदनशीलता, धैर्य और मानवीय मूल्यों के साथ मरीजों की सेवा कर क्षेत्र में एक नई पहचान बनाएगा।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुराग ने किया। इस अवसर पर जयंत उपाध्याय, आनंद अग्रवाल, डॉ. एस.पी. मंडल, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

शारदा नेत्रालय के निदेशक डॉ. नितिन जी. धीरा ने बच्चों में तेजी से बढ़ रहे मायोपिया (निकट दृष्टिदोष) को भविष्य की गंभीर चुनौती बताते हुए नियमित नेत्र परीक्षण, संतुलित जीवनशैली और समय पर विशेषज्ञ चिकित्सकीय सलाह लेने पर जोर दिया।

कार्यक्रम का संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. अनुराग ने किया। इस अवसर पर जयंत उपाध्याय, आनंद अग्रवाल, डॉ. एस.पी. मंडल, जिला परिषद सदस्य देवयानी मुर्मू, मुखिया पार्वती मुर्मू सहित बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें