
बिहार के विकास और जनकल्याण के मुद्दों पर कि बात
नई दिल्ली: केंद्रीय जलशक्ति राज्य मंत्री एवं मुजफ्फरपुर के सांसद डॉ. राजभूषण चौधरी ने बुधवार को बिहार के माननीय राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन से नई दिल्ली स्थित उनके आधिकारिक आवास पर शिष्टाचार भेंट की।

मुलाकात के दौरान दोनों के बीच बिहार के समग्र विकास से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तृत चर्चा हुई। बातचीत में राज्य की शिक्षा व्यवस्था को मजबूत बनाने, बाढ़ नियंत्रण के लिए प्रभावी उपाय, टीबी उन्मूलन अभियान, युवाओं के सशक्तिकरण तथा जनकल्याण से संबंधित विभिन्न समसामयिक मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया।

केंद्रीय राज्य मंत्री डॉ. राजभूषण चौधरी ने कहा कि बिहार के विकास और आम जनता के हितों से जुड़े विषयों पर केंद्र एवं राज्य स्तर पर समन्वित प्रयास आवश्यक हैं। उन्होंने राज्यपाल के साथ हुई इस मुलाकात को सकारात्मक और सार्थक बताते हुए कहा कि विकासोन्मुख योजनाओं तथा जनहित से जुड़े मुद्दों पर निरंतर संवाद से बेहतर परिणाम प्राप्त किए जा सकते हैं।
यह शिष्टाचार भेंट बिहार के विकास, सामाजिक सरोकार और जनकल्याण के विभिन्न आयामों पर विचार-विमर्श के दृष्टिकोण से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।












One Response
Very nice