मुजफ्फरपुर: गुरु पूर्णिमा के अवसर पर भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय में प्लास्टिक मुक्त परिसर का लिया गया संकल्प

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर, 29 जुलाई 2026
भारती शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, सदातपुर, मुजफ्फरपुर में राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई के तत्वाधान में गुरु पूर्णिमा एवं “प्लास्टिक मुक्त परिसर अभियान” का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन विवेकानंद सभागार में एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रामजी यादव के नेतृत्व में संपन्न हुआ। इसमें बी.एड. प्रथम वर्ष (सत्र 2026–2028) एवं द्वितीय वर्ष के स्वयंसेवकों ने भाग लिया।

कार्यक्रम की शुरुआत महर्षि वेदव्यास के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित और दीप प्रज्ज्वलित कर की गई। इस दौरान शिक्षकों ने गुरु पूर्णिमा के अवसर पर गुरु परंपरा के प्रति अपनी श्रद्धा व्यक्त करते हुए अपने गुरुजनों का सम्मान किया।

महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. राकेश कुमार पाल ने गुरु पूर्णिमा के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि भारतीय संस्कृति में गुरु का स्थान सर्वोच्च है। गुरु ही व्यक्ति को ज्ञान, संस्कार और चरित्र निर्माण की दिशा प्रदान करते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सेवा-भाव और पर्यावरण संरक्षण को जीवन का हिस्सा बनाने की अपील की।

इस दौरान एनएसएस कार्यक्रम पदाधिकारी श्री रामजी यादव ने एकल-उपयोग (सिंगल यूज़) प्लास्टिक से होने वाले पर्यावरणीय नुकसान पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक प्रदूषण मानव स्वास्थ्य, जैव विविधता और पर्यावरण के लिए गंभीर चुनौती बन चुका है। उन्होंने स्वयंसेवकों से प्लास्टिक के उपयोग में कमी लाने तथा समाज में स्वच्छता और पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम का समापन “वंदे मातरम्” के सामूहिक गायन के साथ हुआ। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी विभागाध्यक्ष, शिक्षकगण, शिक्षकेत्तर कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में स्वयंसेवक उपस्थित रहे।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें