सोना देवी विश्वविद्यालय में “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” जन-जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad
Advertisements

कीताडीह गांव में सोना देवी विश्वविद्यालय की NSS टीम ने चलाया जागरूकता कार्यक्रम

घाटशिला। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर राष्ट्रीय एकता, नागरिक जिम्मेदारी और देशभक्ति की भावना को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोना देवी विश्वविद्यालय, घाटशिला की राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) इकाई द्वारा शुक्रवार को “हर घर तिरंगा, घर-घर तिरंगा” के तहत विद्यार्थियों, शिक्षकों, कर्मचारियों और आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के महत्व, राष्ट्रीय एकता, संवैधानिक मूल्यों और नागरिक दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया।

कीताडीह गांव में पहुंचा NSS अभियान

अभियान के तहत NSS स्वयंसेवकों और सोना देवी विश्वविद्यालय के प्रतिनिधियों ने कीताडीह गांव में ग्रामीणों से संवाद किया। इस दौरान लोगों को तिरंगे के सम्मान और उसकी गरिमा बनाए रखने के संबंध में जानकारी दी गई।

स्वयंसेवकों ने कहा कि राष्ट्रीय ध्वज देश की स्वतंत्रता, एकता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। ग्रामीणों से अपने घरों पर सम्मानपूर्वक तिरंगा फहराने तथा आसपास के लोगों को भी जागरूक करने की अपील की गई।

Advertisements
Advertisements
Advertisements

कार्यक्रम के दौरान स्वच्छता, सामाजिक समरसता, संवैधानिक कर्तव्यों और जिम्मेदार नागरिकता जैसे विषयों पर भी संदेश दिया गया।

नागरिकों की से भूमिका पर डॉ. शिवचन्द्र झा ने दिया जोर

सोना देवी विश्वविद्यालय में राजनीति विज्ञान विभाग के विभागाध्यक्ष एवं NSS कार्यक्रम पदाधिकारी डॉ. शिवचन्द्र झा ने कहा कि ‘हर घर तिरंगा’ अभियान नागरिकों को देश के प्रति अपने सम्मान और जिम्मेदारी को व्यक्त करने का अवसर देता है।

उन्होंने कहा कि युवाओं में राष्ट्रभक्ति केवल किसी विशेष दिवस तक सीमित नहीं रहनी चाहिए। शिक्षा, ज्ञान, तकनीकी दक्षता और सामाजिक जिम्मेदारी के माध्यम से युवा राष्ट्र के विकास में सकारात्मक योगदान दे सकते हैं।उन्होंने विद्यार्थियों से संविधान, लोकतांत्रिक मूल्यों और राष्ट्रीय एकता के प्रति जिम्मेदार रहने का आह्वान किया।

कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने बताया राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक

सोना देवी विश्वविद्यालय की कुलसचिव डॉ. नीत नयना ने कहा कि तिरंगा भारत की राष्ट्रीय पहचान और गौरव का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों को NSS के माध्यम से समाज के साथ जुड़कर सेवा और सामाजिक जिम्मेदारी को व्यवहार में उतारने का और अपने परिवार और समाज के अन्य लोगों को भी राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान के प्रति जागरूक करने की अपील की।

कुलपति ने विद्यार्थियों को किया प्रेरित

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ. ब्रज मोहन पाट पिंगुवा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस देश की आजादी के लिए संघर्ष करने वाले स्वतंत्रता सेनानियों को याद करने और उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने का अवसर है।

उन्होंने कहा कि देश के युवा विज्ञान, तकनीक, शिक्षा, अनुसंधान, उद्यमिता, कृषि और उद्योग सहित विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा और कौशल के माध्यम से देश के विकास में योगदान दे सकते हैं।

राष्ट्रहित में योगदान का संदेश

सोना देवी विश्वविद्यालय के कुलाधिपति प्रभाकर सिंह ने कहा कि तिरंगा प्रत्येक भारतीय के लिए गौरव और राष्ट्रीय एकता का प्रतीक है। उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ समाज और राष्ट्र के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को समझने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि युवा अपने कार्यक्षेत्र में ईमानदारी और समर्पण के साथ काम करते हुए देश की एकता, शांति और विकास को मजबूत करने में योगदान दे सकते हैं।

NSS ने बताया राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान का महत्व

NSS कार्यक्रम पदाधिकारी सुश्री पतोत्रि माली ने विद्यार्थियों में सेवा, नेतृत्व, अनुशासन और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना विकसित करने पर बल दिया। इसके अलावा उपस्थित लोगों को राष्ट्रीय ध्वज के सम्मान और गरिमा से जुड़े विषयों की जानकारी दी।

विश्वविद्यालय परिवार की रही भागीदारी

कार्यक्रम में सोना देवी विश्वविद्यालय के संकायाध्यक्ष, विभागाध्यक्ष, शिक्षक, शिक्षकेत्तर कर्मचारी, NSS स्वयंसेवक और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय एकता और सामाजिक जिम्मेदारी से जुड़े संदेशों के माध्यम से लोगों को जागरूक किया।

कार्यक्रम के समापन पर राष्ट्र की एकता, अखंडता और प्रगति के लिए जिम्मेदार नागरिक के रूप में कार्य करने का संकल्प लिया गया। विश्वविद्यालय की NSS इकाई ने भविष्य में भी समाजोपयोगी और जन-जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम जारी रखने की बात कही।

डिस्क्लेमर: यह समाचार विश्विद्यालय द्वारा उपलब्ध कराई गई कार्यक्रम संबंधी जानकारी के आधार पर लिखा गया है। और विश्वविद्यालय के प्रचार प्रसार के लिए तैयार किया गया है।

ADVT

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements
Ready for a more memorable dating experience? Explore luxury dating to meet people who share your interests, lifestyle, and appetite for a genuine connection.
A well-designed dating site helps compatible people connect through shared interests, making sugar dating more enjoyable and likely to lead to meaningful conversations.