JPSC-JSSC Protest: आंदोलनकारी छात्रों को नहीं मिला इंसाफ; विधानसभा मार्च में कई छात्र हुए जख्मी..11 को बीजेपी का झारखंड बंदी का ऐलान

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

JPSC-JSSC Protest: 9 दिन की भूख हड़ताल के बाद देवेंद्र नाथ महतो की हालत गंभीर, लाठीचार्ज के दावे से बढ़े सवाल

रांची: झारखंड में प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं और सुधार की मांग को लेकर चल रहा छात्र आंदोलन अब और गंभीर मोड़ पर पहुंच गया है। छात्रों  का सोमवार को विधानसभा मार्च पुलिस की लाठी डंडो की भेंट चढ़ गया बावजूद इसके छात्र विधानसभा गेट तक पहुंच गये और उन्होंने वहीं पर धरना दिया। इसी बीच झारखंड भाजपा ने ऐलान किया है कि मंगलवार को पूरा झारखंड बंद रखा जाएगा।

इसी बीच, पिछले 9 दिनों से भूख हड़ताल पर बैठे छात्र नेता देवेंद्र नाथ महतो की तबीयत अचानक बिगड़ने के बाद उन्हें रांची के सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। बताया जा रहा है कि उनकी हालत गंभीर है और उनका ब्लड शुगर काफी गिर गया है।

देवेंद्र नाथ महतो प्रदर्शनकारी छात्रों के मार्च में एंबुलेंस से शामिल हुए थे। इसके बाद उनकी तबीयत बिगड़ गई और उन्हें अस्पताल ले जाना पड़ा। उनके सहयोगीयों ने दावा किया है कि विधानसभा के पास पुलिस की कार्रवाई के दौरान महतो घायल हुए। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि अभी नहीं हुई है।

विधानसभा की ओर बढ़े छात्रों का मार्च
प्रदर्शनकारी छात्र विधानसभा की ओर मार्च कर रहे थे। रास्ते में सुरक्षा व्यवस्था के तहत लगाए गए अवरोधकों को लेकर भी प्रदर्शनकारियों ने नाराजगी जताई।
महतो ने कथित तौर पर कहा था कि छात्रों में अन्याय को लेकर आक्रोश बढ़ रहा है और उनकी आवाज दबाने की कोशिश की जा रही है। आंदोलनकारियों का कहना है कि वे अपनी मांगों को लेकर पीछे हटने के मूड में नहीं हैं।

9 दिन से अनशन, फिर भी आंदोलन जारी              सवाल यह है कि जब एक आंदोलनकारी देवेंद्र नाथ महतो की सेहत लगातार बिगड़ रही थी, तब सरकार और प्रशासन की ओर से बातचीत के स्तर पर क्या ठोस पहल की गई? छात्र संगठनों का आरोप है कि उनकी मांगों को गंभीरता से सुनने के बजाय आंदोलन को नियंत्रित करने पर अधिक जोर दिया जा रहा है।

प्रदर्शनकारियों का आरोप है कि मांग सुनने के बजाय सरकार सख्ती से पेश आ रही है। आंदोलन में शामिल छात्रों का कहना है कि वे प्रतियोगी परीक्षाओं में पारदर्शिता और सुधार की मांग कर रहे हैं। उनका आरोप है कि शांतिपूर्ण तरीके से अपनी बात रखने वाले छात्रों के खिलाफ बल प्रयोग लोकतांत्रिक विरोध की भावना के अनुरूप नहीं है।

प्रदर्शनकारीयों ने कहा कि उन्हें उम्मीद थी कि मुख्यमंत्री के जन्मदिन के मौके पर उनकी मांगों को लेकर सकारात्मक पहल होगी, लेकिन इसके बजाय उन्हें पुलिस कार्रवाई, आंसू गैस और पानी की बौछारों का सामना करना पड़ा।

500 स्वयंसेवक संभाल रहे थे मार्च की व्यवस्था
आंदोलन का नेतृत्व कर रहे JPSC-JSSC रिफॉर्म्स मंच का कहना है कि प्रदर्शन को अनुशासित और शांतिपूर्ण बनाए रखने के लिए करीब 500 स्वयंसेवकों को तैनात किया गया था। संगठन का दावा है कि स्वयंसेवकों की जिम्मेदारी यह सुनिश्चित करना था कि किसी भी असामाजिक तत्व को आंदोलन का हिस्सा बनने का मौका न मिले। आंदोलनकारियों कन्या दावा इस बात की ओर भी इशारा करता है कि वे अपने प्रदर्शन को किसी राजनीतिक या अराजक संगठन की हांथो में देने की बजाय शांतिपूर्ण बनाए रखने का संदेश दे रहे हैं।

सरकार बनाम छात्र आंदोलन                                 आंदोलन के बीच JLKM विधायक जयराम महतो ने भी छात्रों के समर्थन में अनशन किया और दावा किया कि छात्र शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे हैं।                    दूसरी ओर, राज्य के मंत्री सुदिव्य कुमार ने आंदोलन में BJP के हस्तक्षेप का आरोप लगाया है। सरकार की ओर से आंदोलन के राजनीतिकरण का आरोप लगाया जा रहा है, जबकि प्रदर्शनकारी इसे अपनी परीक्षा व्यवस्था और भविष्य से जुड़ा मुद्दा बता रहे हैं।

इसी बीच झारखंड भाजपा ने ऐलान किया है कि मंगलवार को पूरा झारखंड बंद रखा जाएगा। प्रदेश  भाजपा अध्यक्ष आदित्य साहू ने बताया कि हेमंत सरकार ने छात्रों पर जिस तरीके से बर्बरता की है उसकी जितनी भर्त्सना की जाए कम है। हेमंत सरकार की इस बर्बरता को लेकर बीजेपी मंगलवार को पूरा झारखंड बंदी का ऐलान करती है। यह बंदी सुबह 8 बजे से ही शुरू हो जाएगा।                         

दूसरी ओर देवेंद्र नाथ महतो की बिगड़ती तबीयत ने इस सवाल को और गंभीर बना दिया है। एक ओर छात्र अपनी मांगों पर अड़े हैं, तो दूसरी ओर प्रशासन के सामने कानून-व्यवस्था बनाए रखने की चुनौती है।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें