
बिहार विधानसभा 2025 चुनाव में शाम 5 बजे तक के मतदान में मुजफ्फरपुर के ग्यारहों विधानसभा में सबसे ज्यादा वोटिंग मीनापुर में हुई है। यह अब तक का सबसे बड़ा रिकॉर्ड है। मीनापुर ने खुद का ही रिकॉर्ड तोड़ दिया है। जबकि मीनापुर कभी नक्सलवादी क्षेत्र भी रहा है।

मीनापुर में शाम 5 बजे तक 73% से ऊपर की वोटिंग हो चुकी है जबकि अब भी 1 घंटा शेष बचा है। 1 बजे तक की वेटिंग के जो वोट प्रतिशत आए थे मीनापुर के, उसके अनुसार 50% से भी ऊपर था। यहां तक कि 3 बजे जारी वोटिंग प्रतिशत में भी 64 प्रतिशत से ऊपर का आंकड़ा था। चुनाव आयोग ने जब भी वोटिंग प्रतिशत जारी किया, मीनापुर सब में अव्वल रहा।
पिछली बार 2020 के विधानसभा चुनाव की तुलना में इस बार 2025 के चुनाव में 5 प्रतिशत से ज्यादा की बढ़ोतरी दर्ज की गई है।










