रांची, झारखंड: अगस्त 2026 का सावन महीना ज्योतिषीय दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इस महीने मंगल, बुध और सूर्य जैसे प्रमुख ग्रह राशि परिवर्तन करेंगे। जिससे बुधादित्य राजयोग, गजकेसरी योग और कई शुभ योगों का निर्माण होगा, जिन्हें करियर, धन, व्यापार और सम्मान के लिए शुभ संकेत माना जाता है। हालांकि किसी भी व्यक्ति पर इन योगों का वास्तविक प्रभाव उसकी व्यक्तिगत जन्मकुंडली और ग्रहों की स्थिति पर भी निर्भर करता है।
अगस्त में कब-कब होंगे बड़े ग्रह परिवर्तन?
2 अगस्त: मंगल का मिथुन राशि में गोचर।
5 अगस्त: बुध का कर्क राशि में प्रवेश।
मध्य अगस्त: सूर्य अपनी स्वराशि सिंह में प्रवेश करेंगे।
22 अगस्त: सिंह राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य राजयोग बनेगा।
चंद्रमा के शुभ संयोग से गजकेसरी योग का भी निर्माण होगा।
मंगल के मिथुन राशि में आने का क्या होगा असर?
ज्योतिषाचार्य संजय पांडे के अनुसार: मंगल को साहस, ऊर्जा, नेतृत्व और पराक्रम का कारक माना जाता है, जबकि मिथुन राशि के स्वामी बुध बुद्धिमत्ता, संवाद कौशल, व्यापार और तर्क शक्ति के प्रतीक हैं। ऐसे में इस गोचर से कई लोगों की निर्णय क्षमता, संचार कौशल और कार्यक्षमता में सकारात्मक बदलाव देखने को मिल सकता है।
इन राशियों के लिए शुभ माना जा रहा है अगस्त
मेष राशि को मिलेगा भाग्य का साथ
अगस्त आर्थिक रूप से राहत देने वाला साबित हो सकता है। आय के नए स्रोत बनने के संकेत हैं। नौकरी में प्रमोशन या नई जिम्मेदारी मिल सकती है। व्यापार में भी लाभ के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंधों में सकारात्मकता रहेगी, लेकिन स्वास्थ्य के प्रति लापरवाही से बचने की सलाह है।
कर्क राशि की बढ़ेगी आय
कर्क राशि वालों के लिए सफलता के नए अवसर बन सकते हैं। आय में वृद्धि और निवेश से लाभ मिलने की संभावना जताई जा रही है। पुराने निवेश से भी अच्छा रिटर्न मिल सकता है। हालांकि नए निवेश सोच-समझकर करना बेहतर रहेगा।
सिंह राशि को करियर में नई उछाल
सूर्य और बुध दोनों के सिंह राशि में आने से आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और संवाद कौशल मजबूत हो सकते हैं। परिवार में खुशियां, सामाजिक सम्मान और पिता से सहयोग मिलने के योग बताए जा रहे हैं। करियर में भी नई उपलब्धियां मिल सकती हैं।
कन्या राशि की बढ़ेगी आर्थिक सम्पन्नता
कन्या राशि वालों के लिए आर्थिक स्थिति मजबूत होने के संकेत हैं। मेहनत का पूरा फल मिल सकता है। नौकरी और करियर में आगे बढ़ने के अवसर बन सकते हैं। व्यापार में भी लाभ मिलने की संभावना है।
वृश्चिक राशि के रुके कार्य पूर्ण होने की संभावना
वृश्चिक राशि के जातकों के लिए यह महीना धन संचय और निवेश के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। रुके हुए कार्य पूरे हो सकते हैं। विवाह संबंधी मामलों में सकारात्मक प्रगति और आर्थिक मजबूती के संकेत मिल रहे हैं।
लोगों को इस बात का ध्यान जरूर होना चाहिए कि यहां प्रकाशित ज्योतिषीय भविष्यफल हर महीने ग्रहों की चाल पर आधारित होते हैं। किसी व्यक्ति के जीवन पर इनका वास्तविक प्रभाव उसकी जन्मकुंडली में ग्रहों की स्थिति के अनुसार अलग-अलग हो सकता है। इसलिए इसे सामान्य ज्योतिषीय विश्लेषण के रूप में ही देखा जाना चाहिए।









