झारखंड के मोस्ट वांटेड के गुर्गे चढ़े पुलिस के हत्थे; टीटोस रेस्टोरेंट गोलीकांड का हुआ खुलासा

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

Advertisements
ad

रांची पुलिस को आज एक बड़ी सफलता हाथ लगी जब उसने गैंगस्टर प्रिंस खान नाम के अपराधी के दो गुर्गों को हाफ एनकाउंटर कर पकड़ा। इसके साथ ही टीटोस रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा हो गया।

झारखंड के रांची पुलिस और धनबाद पुलिस के सहयोग से टीटोस रेस्टोरेंट गोलीकांड का खुलासा हो गया। सोमवार की सुबह दोनों जिलों की पुलिसिया कार्रवाई में प्रिंस खान नाम के अपराधी के दो गुर्गों का धनबाद में हॉफ इनकाउंटर किया गया। इस कार्रवाई में इसके कई अन्य साथी अपराधियों को भी पुलिस ने धर दबोचा।

दरअसल रांची पुलिस को सूचना मिली थी कि कुछ अपराधी रांची में अपराध कर धनबाद में छिपे हुए हैं। इसके बाद रांची पुलिस ने धनबाद पुलिस से संपर्क किया इसके बाद सोमवार की सुबह धनबाद पुलिस और रांची पुलिस दोनों मिलकर अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए घेराबंदी शुरू की। इस घेराबंदी में पुलिस का अपराधियों से मुठभेड़ हुआ जिसमें प्रिंस खान नाम के गैंगस्टर के हैंडलर कुबेर सहित दो अपराधियों का हाफ एनकाउंटर किया गया, साथ ही इसके कई अन्य साथियों की भी गिरफ्तारी हुई है। इस गिरफ्तारी के साथ ही टीटोस रेस्टोरेंट के कर्मी की हत्याकांड का भी खुलासा हो गया है।

आपको बता दें कि रांची के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र स्थित टीटोस फैमिली रेस्टोरेंट में 7-8 मार्च 2026 की देर रात अपराधियों ने फायरिंग कर वेटर मनीष गोप की हत्या कर दी। यह घटना रंगदारी से जुड़ी है, जिसमें गैंगस्टर प्रिंस खान के नाम पर 1 करोड़ रुपये की एक्सटॉर्शन की मांग की गई थी।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें

Advertisements