रिजवाना यासमीन और प्रभास चन्द्र को मिला निपुण शिक्षक का पुरस्कार

👇समाचार सुनने के लिए यहां क्लिक करें

मुजफ्फरपुर जिले के दो शिक्षक राज्य स्तर पर निपुण शिक्षक बने हैं। रिजवाना यासमीन और प्रभास चन्द्र को निपुण शिक्षक का पुरस्कार मिला है। इसमें मीनापुर की शिक्षिका रिजवाना का राज्य स्तर पर चयन हुआ है। रिजवाना इससे पहले निपुण गीत को भी लिख चुकी है जिसे पूरे बिहार में गाया जाता है।

बच्चों को गणित और भाषा में दक्ष बना कर रिजवाना ने यह सम्मान पाया है। ग्रामीण बच्चों को मनोरंजक ढंग से पढ़ाकर भाषा में दक्ष बनाया है और असर यह कि पहले इस स्कूल में कम रहने वाली बच्चों की उपस्थिति काफी बढ़ गई। निपुण बिहार कार्यक्रम में कक्षा तीन तक के बच्चों को भाषा और गणित में निपुण बनाया जा रहा। जोड़ घटाव, पाठ को समझ के साथ पढ़ना, तीसरी कक्षा तक सही सही आ जाए, इसे लेकर अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए बच्चों को कितने अच्छे और नए तरीकों से शिक्षक पढ़ते हैं कि बच्चे आसानी से सीख सके, इस पर समीक्षा की जा रही है।

मध्य विद्यालय दाऊद छपड़ा मीनापुर की  शिक्षिका रिजवाना यासमीन ने कहा कि बच्चे रट्टामार की बजाए खेल खेल में ज्यादा सीखते हैं। मैंने इसको अपना माध्यम बनाया। कक्षा में विभिन्न नई नई गतिविधियां करवाई। कविता, गीत, चित्रकला , खेल व नाटकों द्वारा बच्चों को सीखाया। इससे बच्चों में पढ़ाई के प्रति रुचि बढ़ी। इसके लिए एफएलएन सामग्री भी दी गई है। बच्चे अब पहले अधिक सही भाषा का प्रयोग करते हैं।

रिजवाना अब जिले के अन्य शिक्षकों को भी मार्गदर्शन देंगी ताकि सभी स्कूल में दो-दो शिक्षक निपुण बने। पूरे बिहार से 40 शिक्षकों में मुजफ्फरपुर की रिजवाना का चयन होना गर्व की बात है। डीईओ कुमार अरविन्द सिन्हा ने कहा कि सभी शिक्षक इससे सीख लें।

Sandeepak Kumar
Author: Sandeepak Kumar

संदीपक कुमार, पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 साल से अधिक का अनुभव। ई टीवी से कैरियर की शुरुआत की। महुआ, कशिश न्यूज़,न्यूज 29 जैसे चैनल में बतौर पैनल प्रोड्यूसर और पीसीआर हेड के तौर पर काम किया। रायपुर आईबीसी 24, चंडीगढ़ न्यूज 18 में सीनियर प्रोड्यूसर कार्यरत रहे। कंटेंट डिजायनर के साथ ही स्क्रिप्ट राइटिंग, पैनलिंग और डिजिटल में कार्य का भी अनुभव रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

और पढ़ें