25 हजार का था इनामी आतंकी..हत्या रंगदारी समेत दर्जनों आरोप
सीतामढ़ी में सिगमा एंड कंपनी के नाम से चला रहे अपराधी गिरोह का सरगना रंजन पाठक और मनीष पाठक का एनकाउंटर मे खात्मा हो गया। बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट ऑपरेशन में 4 अपराधियों का एनकाउंटर कर दिया गया। दिल्ली के रोहिणी इलाके में पुलिस और अपराधियों के बीच हुई गोलीबारी में इस ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।
बिहार के सीतामढ़ी में सिगमा एंड कंपनी के नाम से चला रहे इस गिरोह की तूती बोलती थी। लोगों में दहशत पैदा करने के लिए हाल के दिनों में इस गिरोह ने कई हत्याओं को अंजाम दिया था। जिले में हत्याओं के बाद लगातार बड़े कारोबारी व नेताओं से रंगदारी मांगी जा रही थी।
सीतामढ़ी पुलिस को इस गिरोह कई शिकायतें मिली थी। पुलिस की जांच में सारे आरोप सही पाए गए। जब पुलिस ने इन अपराधियों की पड़ताल शुरू किया तो इनका ठिकाना दिल्ली में मिला। फिर बिहार पुलिस ने दिल्ली पुलिस से संपर्क किया। बिहार पुलिस और दिल्ली पुलिस साथ मिलकर जब इन्हें पकड़ने की कोशिश की, तो इन्होंने पुलिस पर गोलीबारी शुरू कर दिया। जिसमें जवाबी कार्रवाई में रंजन, मनीष सहित 4 अपराधी मारे गए।
इस कंबाइंड ऑपरेशन में मारा गया विमलेश सहनी बाजपट्टी का रहने वाला था।अभी लगभग 20 दिन पहले ही बाजपट्टी एक अन्य एनकाउंटर में इनके 3 साथियों को भी पुलिस ने ठिकाने लगा दिया था। सीतामढ़ी और आस पास के जिलों में इनका खौफ इस कदर था कि पुलिस को रंजन और मनीष पाठक पर 25 हजार का इनाम घोषित किया था। इस गिरोह के अन्य सदस्य को भी पुलिस ने मोस्ट वांटेड की लिस्ट में रखा था। इस गिरोह के खात्मे से लोगों ने राहत की सांस ली है।










